{"_id":"63f99c45fcd5957665007a49","slug":"woman-alleges-misdeed-by-constable-in-bareilly-2023-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती... दुष्कर्म: आरोप लगा तो सिपाही ने कर ली शादी, समझौता होने पर पीड़िता को छोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर दोस्ती... दुष्कर्म: आरोप लगा तो सिपाही ने कर ली शादी, समझौता होने पर पीड़िता को छोड़ दिया
Sat, 25 Feb 2023 10:59 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Feb 2023 10:59 AM IST
सार
सहारनपुर की रहने वाली महिला शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। उसने आरोपी सिपाही के खिलाफ शिकायत की। इस पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
सहारनपुर जिले की महिला ने बरेली में तैनात सिपाही पर शादी कर छोड़ देने का आरोप लगाया है। सीओ ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। महिला ने बताया कि 2017 में उसकी शादी सहारनपुर में हुई थी। आपसी विवाद में पति ने उसे घर से निकाल दिया और दोनों बेटों को साथ रख लिया।
विज्ञापन
फेसबुक के जरिये बरेली में तैनात मुजफ्फरनगर निवासी सिपाही से उसकी पहचान हुई। उसने कई बार बरेली के होटल में ले जाकर उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाए। महिला ने शादी करने को कहा तो सिपाही टालमटोल करने लगा। धोखाधड़ी का अहसास होते ही महिला ने सहारनपुर में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
25 जनवरी को की थी शादी
मुकदमे से बचने के लिए सिपाही ने 25 जनवरी को मुजफ्फरनगर में महिला से शादी कर ली। इसके बाद दोनों बरेली में किराए के मकान में रहने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के मुकदमे में समझौते के बाद सिपाही पति उसे प्रताड़ित करने लगा। सप्ताह भर पहले वह उसे छोड़कर चला गया।