फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wolf attacked four people in Fatehganj East Bareilly

बहराइच से बरेली तक भेड़िये का खौफ: चार लोगों पर किया हमला, घर में घुसकर किशोर के हाथ में काटा

Wed, 04 Sep 2024 06:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Sep 2024 06:36 PM IST
सार

बरेली के बहेड़ी में सोमवार शाम को तीन किसानों पर हमला किया गया। अब फतेहगंज पूर्वी में भेड़िया होने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भेड़िये के हमले में किशोर समेत चार लोग जख्मी हो चुके हैं। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने बुधवार को ग्रामीणों से जानकारी करने के बाद इलाके में कॉम्बिंग की। 

विज्ञापन
wolf attacked four people in Fatehganj East Bareilly
गांव गलथुआ में पहुंचे वन विभाग के अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच से लेकर बरेली तक भेड़ियों का खौफ है। बहेड़ी के बाद अब फतेहगंज पूर्वी इलाके में भेड़िये के हमले की घटनाएं सामने आई हैं। थाना क्षेत्र के गांव गलथुआ के ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार रात नौ बजे के समय भेड़िये ने दो लोगों को हमला कर घायल कर दिया। वहीं एक घर में घुसकर 15 साल के किशोर को घायल कर दिया। इन घटनाओं से इलाकों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसर के साथ वनमंत्री अरुण कुमार को भी फोन पर सूचना दी। बुधवार को वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर कॉम्बिंग की। वन विभाग के अधिकारी सियार होने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी के गांव गलथुआ निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे के करीब उनका बेटा शगुन खाना खाने के बाद गली में टहलने को निकला था। इसी दौरान उसकी नजर पास में बंधी गाय के पीछे खड़े जानवर पर पड़ी। शगुन ने उसकी पूंछ देखी थी। वह पास गया तो उस जानवर ने उस पर हमला कर दिया। शगुन ने लात मारकर उसे भगाना चाहा तो उसने उसके पैर में काट लिया। शगुन का दावा है कि वह जानवर भेड़िया ही था। शगुन उससे बचकर गली में भाग गया। इसी बीच कुत्तों ने भेड़िया पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- UP: बहराइच से बरेली तक भेड़ियों की दहशत, तीन किसानों पर किया हमला; वन विभाग अधिकारी बोले- जंगली कुत्ता होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घर में घुसकर किशोर पर हमला 
कुत्तों से बचने के बाद भेड़िया गांव में ही अमित के घर में घुस गया। अमित के बेटे दिशांत जो खाना खा रहा था, उसके हाथ में काट लिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भेड़िया गांव के बाहर गन्ने के खेतों की तरफ भाग गया। बुधवार को गांव के प्रधान के बेटे कमलकांत शर्मा ने वन मंत्री अरुण कुमार को इसकी सूचना फोन पर दी और वन विभाग को भी जानकारी दी। शाम को वन विभाग बरेली से डिप्टी डीएफओ अपूर्वा सहित फरीदपुर के रेंजर ऋषि ठाकुर टीम के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने गांववालों से जानकारी प्राप्त कर खेतों में भेड़िये की तलाश के लिए कॉम्बिंग की। 

परिजनों ने फरीदपुर सीएचसी में घायलों का उपचार कराया। उधर, पड़ोस के गांव मेवापट्टी में भी भेड़िये ने फसल में पानी लगा रहे युवक अंकेश पर हमला कर दिया। भेड़िये के हमले से आस पड़ोस के गांवों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग अधिकारी अपूर्वा ने बताया कि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि हमला करने वाला जानवर भेड़िया है। ग्रामीणों से जानकारी की गई है। जिससे लग रहा है कि सियार भी हो सकता है। फिलहाल लगातार टीम द्वारा कॉम्बिंग कराई जा रही है। जानवर को पकड़ने के लिए पिंजड़ा भी लगवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed