फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Will make a municipal corporation near the junction Fruit Market & Shelter Home

जंक्शन के पास नगर निगम बनाएगा  फल मंडी और शेल्टर होम

Wed, 14 Jun 2017 12:59 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 14 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Will make a municipal corporation near the junction Fruit Market & Shelter Home
Will make a municipal corporation near the junction Fruit Market & Shelter Home - फोटो : बरेली, अमर उजाला
नगर निगम जंक्शन पर खाली पड़ी अपनी जमीन का उपयोग करने की तैयारी में है। यहां फल मंडी और शेल्टर होम बनाने के लिए निगम ने जगह चिह्नित की है। अनाधिकृत रूप से कब्जा करने वालाें को यहां से भगाया जाएगा और उनकी जगह दो मंजिला भवन बनेगा। 
विज्ञापन

जंक्शन के पास करीब 800 मीटर की जमीन पर अनाधिकृत रूप से कब्जा है। पहले यहां तांगा स्टैंड बना था, जहां तांगे खड़े होते थे, लेकिन अब यहां ऐसा कुछ नहीं है। जमीन पर कब्जा करने के लिए कु छ ऑटो चालकाें के वाहन खड़े रहते हैं और कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान सजा रखी है। मंगलवार को नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना करने पहुंच गए। उन्होंने पूरे स्थल को देखकर दो मंजिला भवन बनाने का विचार किया है। उनका कहना है कि फल मंडी बनाने के लिए नीचे दुकान बनाई जाएगी, जिसमें सिर्फ फल ही बेचे जा सकेंगे। इसके ऊपर शेल्टर बनाया जाएगा ताकि रेलवे जंक्शन आने वाले लोगों को ट्रेन के इंतजार के लिए एक जगह मिल सके। अगर जगह हुई तो फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। सुविधाएं अच्छी दी गईं तो शुल्क भी लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed