{"_id":"dd5f65f6f17c301f3acf916db205e91e","slug":"will-be-in-private-hands-of-a-public-hospital-patients-health-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी हाथों में होगी सरकारी अस्पताल के मरीजों की सेहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी हाथों में होगी सरकारी अस्पताल के मरीजों की सेहत
बरेली
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य महकमा पैरामेडिकल स्टॉफ, चतुर्थ श्रेणी और तृतीय श्रेणी के पदों को भरने का जिम्मा निजी हाथों में सौंपने जा रहा है। इनकी नियुक्ति की जिम्मेदारी एजेंसियों को दी जाएगी। शासन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद प्रस्ताव बनाया जा रहा है। सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल में भी यही स्टॉफ तब तक काम करेगा जब तक स्थायी नियुक्त नहीं हो जाती।
अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पिछले दिनों शासन की ओर से आए पत्र में कहा गया है कि अस्पतालों में निजी एजेंसी के कर्मी कार्य करेंगे। कानपुर की दो एजेंसियाें को हायर किया गया है। ये प्रदेश के जिला अस्पतालाें में अपने कर्मचारियों को नियुक्त करेंगी। इनके वेतन का स्वरूप भी निर्धारित किया गया है। ये संविदा पर नियुक्त नहीं हाेंगे, बल्कि इनकी सारी जिम्मेदारी एजेंसी की होगी। जब कभी स्थायी नियुक्ति होगी तो इन्हें हटाया जाएगा।
वेतन के मामले में संविदा से कई गुना आगे
निजी एजेंसी के कर्मियों के वेतन का जो स्वरूप तय किया गया है वह काफी ज्यादा है। इसने संविदा पर नियुक्त होने वाले कर्मियों को भी पीछे छोड़ दिया है। पैरामेडिकल स्टॉफ का वेतन 35 हजार रुपये से अधिक है। वार्ड ब्वाय और सफाई कर्मियों के लिए 15 हजार से अधिक वेतन निर्धारित है। गार्ड और बंदूक धारी गार्ड के लिए 15 हजार से 25 हजार रुपये तय किए गए हैं। मौजूदा समय में उक्त सभी पदाें का वेतन 15 हजार रुपये से अधिक नहीं है।
विज्ञापन
इन पदाें पर सेवा करेंगे प्राइवेट कर्मी
स्टॉफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट, सहायक, इलेक्ट्रीशियन, वार्ड ब्वाय, सफाई कर्मी, गार्ड
- वर्जन--
शासन की ओर से पत्र आ गया है। हमें कितने कर्मचारी चाहिए इसके बारे में डिटेल भेजी जाएगी। वहां से पद स्वीकृत होने के बाद एजेंसी कर्मचारी मुहैया कराएगी।
- डॉ. सुबोध शर्मा, जेडी हेल्थ