फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Will be back again for two days Bdra

दो दिन के लिए फिर लौटेंगे बदरा

Sun, 15 Jan 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 15 Jan 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Will be back again for two days Bdra
गलन के चलते ‌ठ‌िठुरते लोग - फोटो : amar ujala
पिछले दिनाें हुई बारिश से बढ़ी ठंड का असर अभी तक जारी है। इस पर मौसम विभाग ने फिर भविष्यवाणी की है कि अगले दो दिनाें में फिर बारिश हो सकती है। इससे तापमान भी घटेगा। शनिवार को दिन भर तेज धूप के बाद अपराह्न तीन बजे के बाद बदली छाने लगी। दिन भर सर्द हवाएं चलने से लोगाें को ठिठुरते हुए धूप का मजा लेना पड़ा। 
विज्ञापन

शनिवार को मौसम सुबह से ही खुल गया। नौ बजे के बाद तेज धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। यह 21.6 डिग्री सेल्सियस पर था। लोगाें ने धूप का खूब आनंद लिया। मकर संक्रांति की छुट्टी होने से गांधी उद्यान जैसे पार्क में भीड़ रही। मंदिराें में भी भक्त जुटे। खिचड़ी का आनंद धूप से दोगुना हो गया। हालांकि इस दौरान सर्द हवाएं चलती रहीं। अपराह्न तीन बजे के बाद धूप अचानक गायब हो गई और बादल छा गए। इससे हवा और ठंडी लगने लगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 जनवरी को बूंदाबांदी के साथ बौछार पड़ सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आएगा। यह घटेगा। मौसम विशेषज्ञाें ने बताया कि बारिश के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। धूप भी खिलेगी। 
विज्ञापन

एक हफ्ते घटता बढ़ता रहा बरेली का तापमान 
दिनांक            अधिकतम     न्यूनतम 
07 जनवरी     15.5            10.4 
08 जनवरी      19.6            07.3 
09 जनवरी        21.7            09.8 
10 जनवरी        20.5            06.9 
11 जनवरी         20.0            3.0 
12 जनवरी         18.6            4.4 
13 जनवरी         19.6            4.8 
14 जनवरी        21.6            4.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed