फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

शिकारियों के लगाए जाल में फंसी बाघिन, टीम ने बेहोश कर पकड़ा

Sat, 13 Mar 2021 06:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
wild animal
पीलीभीत। वन विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी पकड़ दूर रही बाघिन शिकारियों के फंदे में फंस गई। शनिवार सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी तो हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों की अनुमति पर सूचना के करीब सात घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाघिन को बेहोश कर पकड़ा गया। फिलहाल जाल किसने और कब लगाया, वन अफसर इसकी छानबीन में लगे हैं। सामाजिक वानिकी प्रभाग के डीएफओ संजीव कुमार के मुताबिक मामले में अभी केवल विभागीय केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विकासखंड ललौरीखेड़ा के आबादी क्षेत्र में पिछले दिनों एक बाघिन आ पहुंची थी। सामाजिक वानिकी प्रभाग की टीम बाघिन की निगरानी कर रही थी। पिछले दो-तीन से बाघिन हरचुइया गांव के आसपास देखा जा रही थी। वन विभाग उसे पकड़ने के लिए कोशिश में जुटा था। इधर, शनिवार सुबह आठ बजे गांव के कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्हें बाघिन की गुर्राहट सुनाई दी। आनन फानन में ग्रामीणों ने सूचना पर वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची तो बाघिन को एक गन्ने के खेत में शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल (प्लास्टिक की रस्सी से बना) में फंसा पाया। इसके बाद जानकारी पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल, सामाजिक वानिकी प्रभाग के डीएफओ संजीव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन अफसरों के जानकारी पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव पीके शर्मा ने बाघिन को ट्रैंक्युलाइज करने की अनुमति दी। दोपहर बाद 3:17 बजे रेस्क्यू ऑपरेेशन शुरू किया गया। ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे पीटीआर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दक्ष गंगवार ने बाघिन को दूसरी डार्ट में बेहोश किया। पहली डार्ट मिस हो गई। बाघिन के बेहोश होने की तस्दीक होने के बाद वनकर्मियों ने उसे बमुश्किल जाल काटकर निकाला। टीम में शामिल डॉ. दक्ष गंगवार, डॉ. एसके राठौर और डॉ. राजुल ने बाघिन का परीक्षण किया। बाघिन के अगले पैर में जाल की रगड़ लगने से मामूली चोट पाई गई।
विज्ञापन

पीटीआर (पीलीभीत टाइगर रिजर्व) के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि तीन से पांच साल उम्र की बाघिन को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है। बाघिन जाल में फंसी पाई गई। अभी फिलहाल इसे वन रेंज ले जाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही इसे छोड़ा जाएगा। ऑपरेशन के दौरान वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की टीम भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed