फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife poured acid on husband in bareilly

ACID ATTACK IN BAREILLY : पति ने पीटा तो पत्नी ने डाल दिया तेजाब, महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 01 Aug 2022 02:06 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली Published by: वेद प्रकाश गुप्ता Updated Mon, 01 Aug 2022 02:06 PM IST
सार

मामला मोहल्ला इस्लाम नगर का है। इसके पहले भी दोनों में विवाद हुआ था लेकिन बाद में समझौता हो गया था। रविवार रात फिर विवाद होने के बाद पति पर पत्नी ने तेजाब फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार वाले उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Wife poured acid on husband in bareilly
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

घर में हुए झगड़े के दौरान ही मोहल्ला इस्लामनगर में रहने वाली फरहा ने पति यासीन के ऊपर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने फरहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, यासीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मोहम्मद यासीन का विवाह सात साल पहले बारादरी के मठ चौकी क्षेत्र की फरहा के साथ हुआ था। उनके एक साल की बेटी जैनब है। अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। इसके चलते कुछ महीने पहले फरहा ने यासीन के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। रविवार दोपहर उनके बीच किसी बात को लेकर फिर झगड़ा हो गया। इस पर यासीन ने फरहा की पिटाई कर दी। इससे गुस्साई फरहा ने उनके ऊपर तेजाब फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार वाले उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में यासीन के बड़े भाई ने फरहा के खिलाफ  थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है। वहीं, फरहा का आरोप है कि पति शराब का आदी है। आए दिन मारपीट करता है। इस वजह से उसने गर्म पानी फेंक दिया था।  इंस्पेक्टर अशोक कुमार कांबोज ने बताया कि महिला ने अपने पति के ऊपर तेजाब फेंका है। हिरासत में लेकर उसे महिला थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed