Bareilly News: चैटिंग करने से रोका तो पत्नी ने खड़ा किया बखेड़ा, मायके वालों से पति को पिटवाया
युवक की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उसने बताया कि पत्नी दिनभर मोबाइल पर चैटिंग करती रहती है। जब उसने विरोध किया तो मायके वालों से उसकी पिटाई करा दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोबाइल और सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद के मामले सामने आते हैं। बरेली में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर चैटिंग करने से रोका तो वो उससे भिड़ गई। इतना ही नहीं, उसने अपने मायके वालों को बुला लिया। उन्होंने पति की पिटाई कर दी।
विशारतगंज क्षेत्र के रुटिया गांव में पत्नी को मोबाइल पर चैटिंग करने से मना करने पर दोनों भिड़ गए। विवाहिता ने अपने मायके वालों को बुला लिया। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। चार महिलाओं सहित दोनों पक्षों के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
विशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव रूटिया निवासी नसीम खां ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले गांव की रहने वाली सीमा से हुई थी। नसीम का आरोप है कि सीमा मोबाइल पर चैटिंग करती है। उसने जब मना किया सीमा ने अपने मायके वालों से शिकायत कर दी। सीमा के मायके वालों ने नसीम के घर पहुंच कर विरोध जताया जहां दोनों पक्षों में वाद विवाद के बाद मारपीट पथराव हो गया।
दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में फरजाना, सनोबर, सलमा, सीमा, कादिर, फुरकान, सुल्तान, शकील, आदि घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मझगवां सीएससी पर मेडिकल कराया। एसआई देवेंद्र सिंह ने बताया दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।