फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife hits husband nose with brick for stopping her from chewing gutkha in Bareilly

Bareilly News: पत्नी को गुटखा खाने से मना किया तो नाक पर मारी ईंट, घायल पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 13 Sep 2024 06:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 06:25 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज में अजब मामला सामने आया है। पति ने गुटखा खाने से रोका तो पत्नी ने उस पर हमला कर दिया। उसकी नाक पर ईंट दे मारी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। 

विज्ञापन
Wife hits husband nose with brick for stopping her from chewing gutkha in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज इलाके में एक युवक को अपनी पत्नी को गुटखा न खाने के लिए समझाना महंगा पड़ गया। उसकी पत्नी ने युवक को नाक पर ईंट दे मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव बंडिया निवासी असीम का कहना है कि उसकी पत्नी शमां रोजाना कई गुटखा खा लेती है और वह इधर-उधर थूकती रहती है। जब उससे गुटखा खाने को मना करते हैं तो वह मारपीट कर देती है। ऐसा वह कई बार कर चुकी है। 

विज्ञापन

10 सितंबर की है घटना 
असी ने बताया कि 10 सितंबर की बात है। शमां गुटखा खा रही थी। जब उसने शमां को समझाने की कोशिश की तो वह आग बबूला हो गई और वह घर में पड़ी ईंट उठा लाई। उसकी नाक पर ईंट दे मारी, जिससे उसकी नाक फूट गई। उससे खून बहने लगा। 

पत्नी का गुस्सा देखकर वह भागकर घर के बाहर चला गया और अपनी जान बचाई। असीम का कहना है कि उसकी पत्नी अब उसे धमकी दे रही है। असीम ने सीबीगंज थाने में अपनी पत्नी शमां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed