फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wife filed FIR against her inspector husband for second marriage in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: दरोगा ने 20 साल बाद पत्नी और दो बेटियों को छोड़ा, पुत्र की चाहत में रचाई दूसरी शादी

Sat, 11 Feb 2023 08:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Feb 2023 08:40 AM IST
सार

निलंबित चल रहे दरोगा ने पुत्र की चाहत में अपनी पत्नी और दो बेटियों को छोड़ दिया। उसने युवती से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद फरार हो गया। पहली पत्नी ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
wife filed FIR against her inspector husband for second marriage in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखीमपुर खीरी में तैनात रहे दरोगा जगेंद्र के खिलाफ अब उसकी पत्नी अर्चना ने भी एफआईआर कराई है। आरोप है कि दरोगा ने पुत्र की चाहत में उसे छोड़कर दूसरी युवती से शादी कर ली है। इससे पहले उन्नाव की एक लड़की को ले जाने के आरोप में दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एसपी ने उसे निलंबित भी किया था। वर्तमान में वह निलंबित है और फरार चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन

वर्ष 2004 में हुआ था विवाह

झांसी के सिजौरा निवासी अर्चना ने कोतवाली सदर में दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि दरोगा जगेंद्र सिंह निवासी बघैरा जनपद झांसी ने उससे 2004 में विवाह किया था। उसकी 15 और 13 साल की दो पुत्रियां हैं। आरोप है कि पति की पुत्र की चाहत पूरी न कर पाने की वजह से दरोगा ने उसकी उपेक्षा और प्रताड़ना शुरू कर दी। अर्चना ने बताया कि जनपद उन्नाव में तैनाती के दौरान आरोपी ने कई युवतियों के साथ संबंध बनाए।

विज्ञापन

खीरी में तैनाती के दौरान की दूसरी शादी 

वर्ष 2020 में उन्नाव पुलिस ने शर्मसार होकर लाइन हाजिर कर दिया था। वर्ष 2022 में विधान सभा चुनाव से पहले जगेंद्र का ट्रांसफर खीरी किया गया था। इस समय जगेंद्र उन्नाव की एक युवती के साथ मंदिर में शादी रचाकर फरार चल रहा है। एक पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी कानूनी अपराध है। पत्नी अर्चना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और सस्पेंड दरोगा जगेंद्र के खिलाफ 494, 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed