फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wife caught husband with girlfriend in budaun

डर के मारे से प्रेमिका से की शादी: सुहागरात के बाद दूसरी गर्लफ्रेंड संग पकड़ा पति, दुल्हन ने बुला ली पुलिस

Sun, 03 Dec 2023 07:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Dec 2023 07:38 PM IST
सार

Budaun News: बदायूं के अलापुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को जिस युवक की उसकी प्रेमिका से शादी कराई थी, वह शनिवार को बाइक पर दूसरी युवती के साथ घूमता मिला।  
 

विज्ञापन
wife caught husband with girlfriend in budaun
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं में कानूनी कार्रवाई के डर से एक युवक ने प्रेमिका से शादी कर ली, लेकिन अगले ही दिन वह चुपचाप घर से चला गया। दुल्हन की नींद टूटी तो पति को घर में न देख उसे शक हुआ। उसने जानकारी जुटाकर पति का पीछा किया तो वह बाइक पर दूसरी प्रेमिका के साथ घूमता मिला। पत्नी ने पुलिस बुला ली और दोनों को पकड़वा दिया। युवक की दूसरी प्रेमिका शादीशुदा है। उसके पति को बुलाया गया। करीब चार घंटे तक चौकी पर पंचायत चली। इसके बाद वह अपने पति के साथ चली गई। बाद में युवक अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया। 

विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दो दिन पहले पुलिस को तहरीर दी थी कि म्याऊ निवासी युवक काफी समय से शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा है। अब उसने शादी से इनकार कर दिया। प्रेमी के परिजनों पर भी आरोप लगाया। इस पर पुलिस शुक्रवार को युवक को पकड़कर थाने ले आई। 

विज्ञापन
Trending Videos

सुबह-सुबह ही घर से चला गया युवक 
प्रेमिका ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद वह शादी करने के लिए राजी हो गया। शाम को पुलिस ने दोनों की मंदिर में शादी करा दी। इसके बाद युवती दुल्हन बनकर ससुराल चली गई।
 शनिवार सुबह युवक चुपचाप घर से निकल गया और कस्बे की दूसरी प्रेमिका को लेकर बाइक पर घुमाने लगा। जब इसके बारे में पत्नी को पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। 
 
विज्ञापन

म्याऊ चौकी पुलिस ने युवक और उसकी दूसरी प्रेमिका को पकड़ लिया। इस बीच पत्नी भी चौकी पहुंच गई। युवक की दूसरी प्रेमिका शादीशुदा है। उसका पति बाहर रहकर काम करता है। उसके परिवार वाले भी पुलिस चौकी पहुंच गए। करीब चार घंटे तक पंचायत चलती रही। आखिर में शादीशुदा प्रेमिका अपने पति के साथ चली गई। इसके बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed