फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife breaks husband head for not giving her money for Karwa Chauth

पत्नी ने फोड़ा पति का सिर: करवाचौथ पर खरीदारी के लिए 50 हजार रुपये देने से किया इनकार, गुस्से में मारी ईंट

Wed, 16 Oct 2024 11:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Oct 2024 11:15 AM IST
सार

बरेली में युवक ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला से शादी की थी। इस बार करवा चौथ पर खरीदारी के लिए उसने 50 हजार रुपये की डिमांड की तो पति ने देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साईं पत्नी ने उसका सिर फोड़ दिया। 

विज्ञापन
Wife breaks husband head for not giving her money for Karwa Chauth
सिर में घाव दिखाता पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पति पत्नी के झगड़े का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। करवाचौथ पर खरीदारी के लिए पति ने 50 हजार रुपये देने से इनकार किया तो गुस्साईं पत्नी ने उसका सिर्फ फोड़ दिया। घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार किया गया। पीड़ित ने पत्नी के खिलाफ थाने में भी शिकायत की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। तीन साल पहले उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी के दो बच्चे पहले पति हैं। करवाचौथ से पहले उसकी पत्नी ने उससे खरीदारी करने के लिए पचास हजार रुपये की मांग की। कहा कि इन रुपयों से वह साड़ी और जेवर आदि सामान खरीदकर लाएगी। 

विज्ञापन

युवक ने आर्थिक स्थिति का हवाला देकर इतने रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान पत्नी ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। इससे उसका सिर फट गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद हरीश ने इज्जतनगर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed