Bareilly: एक महीने में प्रेमिका पर उड़ाए चार लाख रुपये, नशे में पति ने उगला सच, नाराज पत्नी ने उठाया ये कदम
बरेली में एक रेलकर्मी ने एक महीने में अपनी प्रेमिका पर चार लाख रुपये खर्च कर दिए। पत्नी ने बैंक जाकर रेलकर्मी के खाते का विवरण निकलवाया तो इसका पता चला। पत्नी ने उसके प्रेम प्रसंग का विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में रेलकर्मी की पत्नी शनिवार सुबह खुदकुशी करने के लिए लाल फाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर बैठ गई। वह नशेड़ी पति और उसके प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध होकर जान देना चाहती थी। आरपीएफ की टीम ने उसे बचाया और समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक सुभाषनगर निवासी रेलकर्मी का दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कर्मचारी निलंबित चल रहा है। प्रेम प्रसंग के बारे में उसकी पत्नी को पता लग गया। दो दिन पहले वह बैंक पहुंची और वहां पति के बैंक खाते का विवरण लिया। पता लगा कि एक महीने में रेलकर्मी चार लाख रुपये खाते से निकाल चुका है।
रात में पत्नी को पीटा
शुक्रवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा। पत्नी ने प्रेम प्रसंग का विरोध करते हुए उससे चार लाख रुपये का हिसाब मांगा। इस पर उसने कह दिया कि उसने सारे रुपये प्रेमिका पर खर्च कर दिए है। इसके बाद पति-पत्नी के बीच तकरार हुई। नशे में धुत पति ने पत्नी को पीट दिया।
इससे क्षुब्ध होकर पत्नी तड़के पांच बजे घर से निकली और जान देने के लिए रेल पटरी पर बैठ गई। आरपीएफ ने उसे देख लिया। समझा-बुझाकर घर भेजा। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि मामला पारिवारिक है। महिला को समझाकर घर भेज दिया है।