फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   why encroachment drive on inaffulent and not on affulent

ईंट पजाया में छोटों पर चला पंजा तो प्रेमनगर में बड़ों पर क्यों नहीं

Sat, 05 May 2018 09:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 05 May 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
why encroachment drive on inaffulent and not on affulent
encroachment
अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम की धुआंधार कार्रवाई पर सवाल भी उठने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के मुख्यमंत्री और मेयर को अभियान रोकने के लिए चिट्ठी लिखने के बाद अब नगर निगम में सपा पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल नगर आयुक्त को चिट्ठी लिखकर अभियान की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि ईंट पजाया में जब छोटे और गरीब अतिक्रमणकारियों पर पंजा चलाने में कोई रहम नहीं किया गया तो प्रेमनगर में बड़े अतिक्रमणकारियों को क्यों छोड़ दिया गया। पार्षद राजेश अग्रवाल ने अपने पत्र की प्रति मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, प्रमुख सचिव, महापौर और कमिश्नर को भी भेजी है।
विज्ञापन

निगम के अभियान पर के बारे में लिखी गई चिट्ठी में राजेश अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि ईंट पजाया के गरीबों को उजाड़ दिया गया, लेकिन श्यामगंज पुल से नीचे उतरने और प्रेमनगर वाली रोड के मोड़ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि मार्केट और बड़े लोगों के कब्जे छोड़ दिए हैं जबकि कोर्ट के स्टे एवं नगर पालिका द्वारा बेची जमीन के कब्जे तोड़ दिए। इसके साथ ही उन्होंने अभियान को लेकर पांच बिंदुओं पर अपनी राय भी दी है। इसमें कहा है कि छोड़े गए सभी अतिक्रमण के भूस्वामियों से बैनामे की कॉपी ले ली जाए। इसके बाद उनसे पूर्व की रजिस्ट्री निकलवाकर जांच हो। अगर वह रजिस्ट्री 1921 के बाद की निकले तो अतिक्रमण माना जाए। ऐसे अतिक्रमण हटाए बिना अगर विकास हुआ तो करोड़ों रुपये बर्बाद होंगे और उसका जिम्मेदार नगर निगम होगा। साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो माना जाएगा निगम का मकसद गरीबों को उजाड़ना और सक्षम को लोगों को पर्याप्त अवसर देकर स्टे लाने का मौका देना है।
विज्ञापन



अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव किया जा रहा है। गरीबों को तो उजाड़ा जा रहा है जबकि रसूखदारों के कब्जे साठगांठ कर छोड़ दिए गए हैं। भेदभाव नहीं होना चाहिए। - राजेश अग्रवाल, नेता पार्षद दल, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद राजेश अग्रवाल चिंता न करें, कोई अतिक्रमण नहीं बचेगा। उस जमीन के दस्तावेज भी निकलवाए गए हैं। उमेश गौतम, मेयर 

मैं तुम्हें भेजूं चिट्ठी, तुम मुझे भेजो चिट्ठी

अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर इन दिनों चिट्ठी-चिट्ठी खेला जा रहा है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने मेयर उमेश गौतम को चिट्ठी लिखी जिसके बाद निगम का बुलडोजर भारत सेवा ट्रस्ट वाली रोड तक पहुंच गया। मेयर ने केंद्रीय मंत्री के पत्र के जवाब में उन्हें पत्र भेजने की बात कही तो अब केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि उन्हें मेयर का पत्र नहीं मिला है। मेयर कह रहे हैं कि अगर मंत्री जी को उनका पत्र नहीं मिला है तो वह दोबारा पत्र भेज देंगे।

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने 22 मार्च को अतिक्रमण हटाओ अभियान रुकवाने के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखा था। उन्होंने इस पत्र की कॉपी मेयर उमेश गौतम को भी भेजी थी, जिसमें अभियान के लिए साथ बैठकर प्लानिंग की बात कही थी। पहले तो मेयर उमेश गौतम ने केंद्रीय मंत्री का पत्र न मिलने की बात कही तो केंद्रीय मंत्री ने उन्हें पत्र की दूसरी कॉपी भेज दी। इसके बाद मेयर ने मंत्री को पत्र का जवाब भेजा, जिसमें कहा कि वह कभी उनके साथ बैठक के लिए आ जाएंगे। उन्हें तारीख और समय बता दिया जाए। मगर मेयर का यह पत्र अब तक केंद्रीय मंत्री को नहीं मिला है। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री के पत्र का परिणाम यह हुआ कि पिछले दिनों निगम का बुलडोजर भारत सेवा ट्रस्ट रोड तक पहुंच गया। हालांकि निगम टीम कोई कार्रवाई किए बगैर लौट आई। इसके पीछे नगर निगम का तर्क था कि वह पीडब्ल्यूडी की सड़क है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी साथ नहीं थे इसलिए अभियान नहीं चला।
मैं अभी दिल्ली में हूं। शनिवार सुबह तक बरेली पहुंच जाऊंगा, तभी कार्यालय में मेयर का पत्र दिखवाया जाएगा। - संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री
मंत्री जी के पत्र का जवाब तो करीब एक सप्ताह पहले ही भेज दिया था। अगर नहीं मिला है तो दिखवाया जाएगा और दोबारा पत्र भेज देंगे।- उमेश गौतम, मेयर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed