फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Whether it is to go to Chaupula or satellite .. Civillines will have to drag more

चौपुला जाना हो या सेटेलाइट.. सिविल लाइंस में अभी और घिसटना पड़ेगा

Fri, 05 Feb 2021 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:43 AM IST
सार

खोदाई से बियावानी रोड पर यातायात बंद होने के बाद दूसरे चौराहों पर बढ़ा लोड, पूरे दिन बने रहे जाम के हालात, कालीबाड़ी रोड इस हफ्ते ठीक होने की उम्मीद नहीं
 

विज्ञापन
Whether it is to go to Chaupula or satellite .. Civillines will have to drag more
बैरीकेडिंग लगाकर बंद किया गया सिविल लाइन मार्ग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

रामपुर बाग में ट्रैफिक डायवर्ट होने से विकास भवन के सामने भी लगा जाम
विज्ञापन

मालियों की पुलिया और कैंट की ओर जाने वाले रास्ते पर भी फंसे वाहन

बरेली। सेंट्रल सीवर लाइन डालने के लिए बुधवार को जिला उद्योग केंद्र के सामने खोदाई शुरू होने के बाद पूरा सिविल लाइंस जाम हो गया है। बियावानी कोठी वाले चौराहे को बंद कर दिए जाने से आसपास के सभी चौराहों पर ट्रैफिक लोड बढ़ गया, लिहाजा बृहस्पतिवार को लोग पूरे दिन जाम से जूझते रहे। माना जा रहा है कि कालीबाड़ी रोड दुरुस्त होने में अभी समय लगेगा, लिहाजा कम से कम इस पूरे पखवाड़े भर लोगों को इस संकट का सामना करना पड़ेगा।
शहर में सेंट्रल सीवर लाइन बिछा रहे जल निगम के काम करने का ढंग पूरे शहर के लिए मुसीबत बन गया है। एक के बाद एक सड़कों को खोदा तो जा रहा है लेकिन सीवर लाइन डालने के बाद मिट्टी से पाटकर जैसे का तैसा छोड़ दिया जा रहा है। सेटेलाइट चौराहे से चौपुला की ओर जाने वाला कालीबाड़ी मार्ग खोदाई के बाद पहले से बंद है, अब बियावानी कोठी वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। बियावानी चौराहे से चौकी चौराहे की ओर जाने वाली सड़क की एक लेन कई दिन पहले से बंद थी लेकिन अब पूरी सड़क बंद होने से सेटेलाइट चौराहे और चौपुला के साथ सिविल लाइंस के बाकी इलाकों के बीच आवाजाही और ज्यादा मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन

बियावानी कोठी से जिला उद्योग केंद्र के बीच बुधवार को खोदाई शुरू करने के बाद यह मार्ग बंद कर यातायात को अक्षर विहार की ओर डायवर्ट किया गया जिसकी वजह से बृहस्पतिवार को श्यामगंज रोड से लेकर सिविल लाइंस के बीच लगभग सभी चौराहों पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। गांधी उद्यान मार्ग बंद होने से श्यामगंज की ओर आने वाले यातायात का दबाव बढ़ा तो मालियों की पुलिया पर दिन में कई बार जाम के हालात बने। चौकी चौराहे की ओर से श्यामगंज जाने वाला ट्रैफिक होटल रोहिला होकर बियावानी कोठी की ओर से पहुंच रहा है जिससे यहां भी दोनों ओर का यातायात इकट्ठा होने से जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेटेलाइट की ओर से आने वाला ट्रैफिक भी इसी रूट से आ रहा है, जिसकी वजह से कैंट मोड़ पर सब स्टेशन के पास जहां आमतौर पर नाममात्र का यातायात रहता है, वहां भी दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। श्यामगंज चौराहे की ओर सिविल लाइंस जाने वाले वाहन विकास भवन के पास वाले कट से रामपुर गार्डन की ओर जाने लगे। वाहन मोड़ने के चलते यहां भी कई बार इसी वजह से जाम के हालात बने। चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस की कोशिशें भी लोगों को कोई खास राहत नहीं दिला पाईं।

गांधी उद्यान से चौकी चौराहे की ओर यातायात रोका

अब तक गांधी उद्यान से चौकी चौराहा के बीच एक ही लेन में दोनों ओर का यातायात चल रहा था। मगर अब इस रोड पर सिर्फ चौकी चौराहा की ओर से ही वाहन आ रहे हैं लेकिन बीच-बीच में रामपुर गार्डन के अंदर से निकलकर कुछ वाहन यहां से चौकी चौराहा की ओर जा रहे हैं, जिसके चलते इस मार्ग पर भी दिन भर जाम के हालात बनते रहे।

फिर दावा: दस दिन के अंदर शुरू कर देंगे कालीबाड़ी रोड

बरेली। बियावानी कोठी वाली सड़क बंद होने के बाद बृहस्पतिवार को शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई तो एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने शहर में खुद घूमकर हालात का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को अपने कार्यालय बुलाकर बात की। तय हुआ कि सप्ताह भर के अंदर कालीबाड़ी रोड को इस लायक कर दिया जाएगा कि वहां से ट्रैफिक गुजरने लगे।
एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि सेटेलाइट की तरफ जाने वाले लोग सिविल लाइंस से 33 केवीए सबस्टेशन के पीछे से घूमकर जाएं। इसी तरह उधर से घूमकर सिविल लाइंस की तरफ आएं। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि कालीबाड़ी रोड पर तेजी से काम चल रहा है। यहां बरेली कॉलेज के पास पत्थर डाले जा रहे हैं। सप्ताह भर के अंदर इस सड़क को चलने लायक कर दिया जाएगा। फिर दोपहिया वाहन आसानी से उस पर गुजर सकेंगे और सेटेलाइट की तरफ जाने के लिए कालीबाड़ी रोड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके साथ बियावानी कोठी वाली सड़क पर भी दस दिन के अंदर सीवर लाइन के लिए खोदाई पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद यहां एक तरफ की सड़क पर यातायात शुरू करा दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक ने जल निगम के अधिकारियों से काम को तेजी से करने को कहा।

मगर असल में फरवरी बाद ही सड़क बनने की उम्मीद

बरेली। श्यामगंज चौराहे से बरेली कॉलेज तक कालीबाड़ी रोड पर सफर फिलहाल खतरे से खाली नहीं है। अभी यहां सिर्फ पत्थर बिछाने का काम चल रहा है। आसार फरवरी के बाद ही सड़क बनने के हैं।

जल निगम ने कालीबाड़ी रोड पर सेंट्रल सीवर लाइन डालने का काम पूरा कर लिया है। इन दिनों यहां पत्थर डालने का काम चल रहा है। मगर पत्थरों पर वाहन लेकर गुजरना काफी मुश्किल हो गया है। जगह-जगह पत्थरों पर मिट्टी पड़ी होने से लोग इन पर फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। बियावानी कोठी वाला चौराहा बंद होने से बृहस्पतिवार को यहां यातायात भी बढ़ गया है, जिसकी वजह से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि तीन-चार दिन में पत्थर डालने का काम पूरा हो जाएगा लेकिन अभी कोलतार के प्लांट बंद होने के चलते सड़क फरवरी बाद ही बन पाएगी। उधर, जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि बियावानी कोठी से चौकी चौराहे के बीच सेंट्रल सीवर लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। फरवरी के अंत तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed