{"_id":"65a7cc39e622a683560ca045","slug":"when-wife-did-not-come-from-her-parents-home-husband-committed-suicide-in-bareilly-2024-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने खूब पी शराब, फिर उठाया खौफनाक कदम, मच गई चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने खूब पी शराब, फिर उठाया खौफनाक कदम, मच गई चीख-पुकार
Wed, 17 Jan 2024 06:16 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Jan 2024 06:16 PM IST
सार
बरेली के संजय नगर में एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी मायके चली गई थी। बुलाने पर भी पत्नी नहीं आई तो पति ने जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के संजय नगर निवासी युवक मनोज श्रीवास्तव ने पत्नी मायके से नहीं आने पर घर में ही मंगलवार रात खुद को आग लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
मनोज के मौसेरे भाई गौरव पोस्टमार्टम हाउस पर शव का पंचनामा कराने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मनोज की शादी दस साल पहले कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटा गांव की बबीता से हुई थी। मनोज का अक्सर पत्नी से घरेलू विवाद होता था। परेशान होकर बबीता सात महीने पहले बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई, तब से वहीं रह रही थी।
विज्ञापन
मनोज पत्नी और बच्चों को घर लाने के लिए काफी प्रयास कर रहा था। वह अक्सर मोबाइल पर पत्नी से घर आने की बात करता था लेकिन बबीता मना कर देती थी। इसके चलते मनोज टेंशन में था, वह शराब पीने लगा था।
विज्ञापन
शराब पीने के बाद खुद को लगाई आग
गौरव ने बताया कि मंगलवार रात उसने घर में शराब पीकर कमरे में जाकर खुद को आग लगा ली। वह बुरी तरीके से झुलस गया। चीखपुकार पर जब उसकी मां राम देवी कमरे में पहुंचीं तो धुआं निकल रहा था।
परिवार व पड़ोस के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया गया, हालांकि तब तक मनोज की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मनोज के दो बेटे और एक बेटी है।
गौरव ने बताया कि मंगलवार रात उसने घर में शराब पीकर कमरे में जाकर खुद को आग लगा ली। वह बुरी तरीके से झुलस गया। चीखपुकार पर जब उसकी मां राम देवी कमरे में पहुंचीं तो धुआं निकल रहा था।
परिवार व पड़ोस के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया गया, हालांकि तब तक मनोज की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मनोज के दो बेटे और एक बेटी है।