फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When their pleas went unheeded, the public took charge.

Bareilly News: गुहार काम न आई तो जनता ने संभाली कमान

Thu, 23 Jul 2026 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
When their pleas went unheeded, the public took charge.
शाही। शाही-भिटौरा मार्ग की पर जगह-जगह गड्ढों हैं। इनमें फंसकर वाहन सवार हादसों का शिकार हो रहे हैं। कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। परेशान लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की गुहार अधिकारियों से कई बार लगाई है। एक साल तक मांग पूरी न होने पर जनता ने ही कमान संभाल ली। गड्ढों में बुधवार को रोड़ा डालकर अनदेखी का जवाब दिया।
विज्ञापन

शाही-भिटौरा मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों के मुताबिक, इस रोड से फतेहगंज, मीरगंज और बरेली जाने के लिए आवागमन होता है। इसपर 10 किलोमीटर तक अनगिनत गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में फंसकर कई वाहन अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। इस कारण कई सवार घायल हो चुके हैं और कई की जान भी जा चुकी है। लोगों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से इस मार्ग की मरम्मत कराने की मांग कई बार की लेकिन गुहार काम न आई। इस संबंध में डीएम को भी 16 मई को ज्ञापन दिया गया था। उन्होंने विभाग को 15 दिन में गड्ढे भरवाने का निर्देश दिया था, उसका पालन भी नहीं किया गया। ग्रामीणों ने गड्ढों के आसपास कुर्सियों और डंडों से रोधक बनाकर भी विरोध जताया। इसके बाद भी मार्ग की मरम्मत न होने पर समाजसेवी डॉ. तारिक यार खान ने निजी खर्च पर ट्रॉली में ईंटों का रोड़ा मंगवाया। स्थानीय लोगों की मदद से रोड़ा डालकर गड्ढे भरे और प्रशासन की अनदेखी का जवाब दिया। उन्होंने कहा, जो काम विभाग को करवाना चाहिए था, उसके लिए जनता को जेब ढीली करनी पड़ रही है। सावन में हरिद्वार और कछला घाट जाने के लिए कांवड़ यात्री इस मार्ग से गुजरते हैं। आगे हादसे न हों, इसके लिए विभाग से स्थायी समाधान की मांग फिर की है।
विज्ञापन

हाल में हुए हादसे
एक सप्ताह पहले शाही से बरेली जा रहे डॉ. अहमद खान की कार गड्ढे में फंस गई। हादसे में कार के दोनों टायर खराब हो गए। रिम भी टूट गया। दो दिन पहले डॉ. तारिक यार खान की कार भी फंसी थी। टायर क्षतिग्रस्त हो गया था। बगरऊ निवासी कृष्ण पाल, खरसैनी के पीतम समेत कई बाइक सवार गड्ढों के कारण गिरकर घायल हो चुके हैं। यहां हादसे में घायल हुए गांव कुलछा के राहुल (18) समेत कुछ अन्य लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन,

ठेकेदार से कई बार काम करने को कहा गया है लेकिन काम नहीं किया है। इसकी क्या वजह है, उसका पता लगाकर जांच कराई जाएगी। गड्ढे भरना काम तो हमारा है। - भरत सैनी, एक्सईन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed