{"_id":"5f022d1c8ebc3e42ce0b66f5","slug":"when-the-wife-went-to-her-maternal-home-taylor-laid-down-her-life-bareilly-news-bly4117228108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी मायके गई तो टेलर ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी मायके गई तो टेलर ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना के बाद भी नहीं पहुंची सराय चौकी पुलिस, दो घंटे लटका रहा शव
विज्ञापन
बरेली। किला थाने की सराय चौकी के तहत कसाईखाना में रविवार शाम एक टेलर ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना के दो घंटे बाद सराय चौकी पुलिस पहुंची तो शव को उतारा जा सका।
40 वर्षीय इकबाल उर्फ भैय्ये कसाईखाना के अपने मकान में रहकर टेलर का काम करते थे। लॉकडाउन की वजह से काम मंदा चल रहा था। इधर, किसी बात पर उनकी पत्नी से कहासुनी हो गई। पत्नी दोनों बच्चों को लेकर सुबह ही मायके चली गई तो इकबाल ने घर के अंदर ही पंखे की रॉड से फंदा लगा लिया। शाम से उनकी बहन उन्हें कॉल कर रही थीं। वह रिसीव नहीं हुई तो रात करीब आठ बजे वह इकबाल के घर चली आईं। दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी के घर से किसी को अंदर भेजा। अंदर इकबाल का शव लटका देखा। दो घंटे बाद पुलिस आ सकी। फिर इकबाल की पत्नी भी मौके पर पहुंचकर मातम मना रही थीं। ब्यूरो