फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the wife refused to come home, the young man laid his life

पत्नी ने घर आने से मना किया तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 15 May 2020 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
When the wife refused to come home, the young man laid his life
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन पहले ही पंजाब से लौटा था चांद बाबू
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पत्नी, साले के खिलाफ रिपोर्ट

बरेली। तीन दिन पहले पंजाब से लौटा युवक पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचा तो उसने लौटने से इंकार कर दिया। वहां उससे अभद्रता भी की गई। इससे क्षुब्ध युवक ने घर लौटकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता की शिकायत पर बारादरी थाने में उसकी पत्नी और साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला चक महमूद निवासी अब्दुल वहीद ने बताया कि उनका 32 वर्षीय बेटा चांद बाबू पंजाब में नौकरी करता था। तीन दिन पहले ही वह घर लौटा था। उसकी पत्नी इन दिनों अपने मायके में थी। दो दिन पहले वह पत्नी को बुलाने गया तो उसने कुछ दिन बाद आने की बात कही। बृहस्पतिवार को चांद दोबारा पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान पत्नी आलिया और साले ने चांद से अभद्रता की। इससे आहत होकर वह घर लौट आया। देर शाम तक अपने कमरे से नहीं निकला तो वहीद उसके कमरे में गए, लेकिन दरवाजा बंद था। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो चांद का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed