फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the construction of Chaupula Bridge started, the water pipeline was cut

बरेलीः चौपुला पुल का निर्माण शुरू हुआ तो काट दी पानी की पाइप लाइन

Fri, 15 May 2020 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
When the construction of Chaupula Bridge started, the water pipeline was cut
पानी की लाइन कटने के बाद टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

लोग दो दिनों से पानी के लिए परेशान, जलकल विभाग ने भेजा टैंकर
विज्ञापन

जलकल विभाग ने सेतु निगम को लाइन शिफ्ट कराने के लिए लिखी चिट्ठी

बरेली। लॉकडाउन में सेतु निगम ने चौपुला पर फ्लाईओवर बनाने का काम दोबारा शुरू कर दिया है। इस दौरान वहां से गुजर रही पानी की पाइप लाइन को निगम कर्मचारियों ने काट दिया। इससे पानी सड़क पर बहने लगा है और आसपास के कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है।

इसकी जानकारी होने पर नगर निगम के जलकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर पाइप को बंद कर दिया। साथ ही पाइपलाइन को शिफ्ट करने की कवायद तेज कर दी है। आसपास के लोगों को टैंकर से पानी की सप्लाई का इंतजाम किया गया है। जलकल विभाग के जेई तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि सेतु निगम ने बुधवार को काम शुरू किया तो पानी आपूर्ति की पाइप लाइन काट दी। हालांकि इस संबंध में सेतु निगम ने पहले ही अवगत करा दिया था। सेतु निगम ने चौपुला से रामपुर रोड की तरफ जाने वाली पाइप लाइन को तो शिफ्ट कर दिया है, लेकिन अयूब खां रोड की पाइप लाइन को अभी शिफ्ट नहीं किया गया है। बुधवार को काम के दौरान यही पाइप लाइन कट गई। शुक्रवार को सेतु निगम अधिकारियों को पाइप लाइन शिफ्ट करने के लिए पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed