फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When Rama comes, I will decorate my courtyard... Ramayan Vatika resonated with this

Bareilly News: राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी... से गुंजायमान हुई रामायण वाटिका

Sun, 09 Mar 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
When Rama comes, I will decorate my courtyard... Ramayan Vatika resonated with this
बरेली। पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को रामगंगानगर स्थित रामायण वाटिका राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी... जैसे भजनों से गुंजायमान हुई। हजारों शहरवासियों ने राम वनगमन के प्रसंगों से जुड़ीं छह वाटिकाओं का भ्रमण किया। फूलों से सजे सेल्फी प्वॉइंट पर फोटो खिंचवाने की हो़ड़ रही। रात आठ बजे भीड़ को संभालना काफी मुश्किल हो गया। तब बीडीए के सुरक्षाकर्मियों ने व्यवस्था सुचारु कराई।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों से लेकर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, अधिकारियों सहित शहर के गण्यमान्य और सामान्य लोगों ने हाजिरी लगाई। रामायण की चौपाइयों की गूंज के बीच हरसिंगार, चंपा, रातरानी, मधुकामिनी और गुलाब की खुशबू लोगों को दिव्य अनुभूति कराती रहीं। पंपा सरोवर और बाबा केदारनाथ मंदिर का प्रतिरूप आकर्षण का केंद्र रहे। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए के मुताबिक शनिवार को एक लाख लोगों के पुष्प प्रदर्शनी देखी है। रविवार को सुबह दस से रात दस बजे तक लोग प्रदर्शनी का भ्रमण कर सकेंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य समेत कई अधिकारियों ने भगवान के स्वरूपों के दर्शन किए। राम की प्रतिमा के मॉडल संग फोटो खिंचवाए। बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि मूर्ति लगने के बाद मुख्यमंत्री के हाथों से अनावरण कराने की तैयारी है। पुष्प सप्ताह और पुष्प प्रदर्शनी का समापन 11 मार्च को होगा। इसमें संबंधित संस्थाओं और लोगों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed