फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When hooligans molested a female constable, they were chased and beaten

Bareilly News: शोहदों ने महिला सिपाही से की छेड़खानी तो दौड़ाकर पीटा

Sat, 13 Jul 2024 06:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 13 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
When hooligans molested a female constable, they were chased and beaten
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोहाड़ापीर इलाके में बृहस्पतिवार रात मुहर्रम के जुलूस में ड्यूटी कर रही महिला सिपाही से कार सवार शोहदों ने छेड़खानी कर दी। सिपाही उन्हें पकड़ने के लिए भागी तो वह गिरकर चोटिल हो गई। इसके बाद भी उसने दो आरोपियों को दबोचकर सरेराह उनकी पिटाई कर दी। इनमें से एक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाने की महिला सिपाही की ड्यूटी जुलूस की सुरक्षा में कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास लगाई गई थी। इसी दौरान एक कार उसके पास आकर रुकी। इसमें से दो युवक निकले और महिला सिपाही से बरातघर का पता पूछने लगे। सिपाही से बातचीत के दौरान इनमें से एक ने उसके पैर पर हाथ मारा। सिपाही ने इसका विरोध किया। बताते हैं कि इसी दौरान दोनों आरोपी महिला सिपाही से अश्लील बातें करने लगे। तब सिपाही ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन

आरोपियों को सबक सिखाने में फिसली सिपाही
आरोपी खुद को छुड़ाकर वहां से भागे तो सिपाही उनके पीछे दौड़ पड़ी। इस कवायद में वह फिसल गई और पैर में चोट लगने से खून निकल आया। फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी और दोनों युवकों को पकड़कर पिटाई कर दी। इस दौरान कार सवार फरार हो गए। बताते हैं कि महिला सिपाही की पकड़ से भी एक आरोपी निकल भागा। थोड़ी देर में प्रेमनगर पुलिस पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। युवक को कोहाड़ापीर चौकी ले जाया गया। सीओ प्रथम ने भी आरोपी से पूछताछ की। वह विश्वनाथपुरम कॉलोनी निवासी सनी निकला। उसने बताया कि साथ में राहुल सिंह था, जो एटा के जैथरा का निवासी है और सेना में तैनात है। उनके साथ कुछ और लोग थे, जो यहां शादी में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन
- महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़खानी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी सैन्यकर्मी बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। दोनों पर संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed