{"_id":"63dc20cda9286b1a2d5e373c","slug":"when-history-sheeter-fell-in-love-with-a-minor-girl-he-chased-his-wife-away-bareilly-news-bly5119556162-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नाबालिग लड़की के प्यार में पड़ा पति, घर पर करता है गंदी हरकतें, पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नाबालिग लड़की के प्यार में पड़ा पति, घर पर करता है गंदी हरकतें, पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार
Fri, 03 Feb 2023 09:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:00 AM IST
सार
बरेली में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति नाबालिग लड़की के प्यार में पड़ गया। उसे घर पर लेकर आता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एक हिस्ट्रीशीटर का दिल नाबालिग लड़की पर आ गया। नाबालिग से संबंध होने के बाद हिस्ट्रीशीटर ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने एसएसपी दफ्तर में अपने हिस्ट्रीशीटर पति के खिलाफ शिकायत की। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति लड़की पर सब पैसा लुटा रहा है और उसे घर से निकाल दिया है। सीओ ने कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी निवासी हिस्ट्रीशीटर की पत्नी बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। वहां शिकायतें सुन रहीं सीओ प्रथम श्वेता यादव से कहा कि उसका पति हिस्ट्रीशीटर है। वह एक नाबालिग लड़की के प्यार में पड़ गया है। लड़की को वह अक्सर घर ले आता है और उसके सामने ही गलत हरकतें करता है। खेती व अन्य तरीकों से होने वाली आय को पति उस लड़की पर खर्च कर देता है। उसने विरोध किया तो उसे भी पीटकर घर से निकाल दिया। उसके बच्चों से भी मारपीट करता है।
विज्ञापन
महिला ने पति पर रिपोर्ट कराने व उसे उसका हक दिलाने की मांग की। सीओ ने कैंट इंस्पेक्टर को कॉल की जो एसएसपी दफ्तर में ही मौजूद थे। सीओ ने कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए। महिला को न्याय न मिले तो हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ नई रिपोर्ट दर्ज की जाए। इंस्पेक्टर ने कहा कि आरोपी पर घरेलू उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन