फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   boyfriend shot himself when his girlfriend got married with another man in bareilly

प्रेम प्रसंग में दी जान: प्रेमिका की शादी दूसरी जगह हुई तो युवक ने खुद को गोली मारी, सात दिन बाद तोड़ा दम

Sun, 10 Mar 2024 07:18 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 10 Mar 2024 07:18 AM IST
सार

बरेली में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने जान दे दी। प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हुई तो उसने खुद को गोली मार ली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
boyfriend shot himself when his girlfriend got married with another man in bareilly
love affair (demo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में प्रेमिका की शादी दूसरी जगह हो गई तो युवक ने खुद को गोली मार ली। इलाज के दौरान एक सप्ताह बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर आरोप लगाए। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।   

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पहले युवक ने अपने सिर में गोली मार ली थी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए तो वहां से उसे रेफर कर दिया गया था। सूचना पर इज्जतनगर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि युवक गांव की लड़की से प्रेम करता था। परिजनों ने लड़की की शादी पास के गांव में कर दी। इससे युवक अवसाद में आ गया। 

विज्ञापन

लड़की के परिजनों ने की थी शिकायत 
उसने प्रेमिका के पति को फोन कर अपने प्रेम संबंध के बारे में बताया था। लड़की के परिजनों ने युवक के परिजनों से इसकी शिकायत की थी। इस पर युवक के बड़े भाई ने उसे डांटा और थप्पड़ जड़ दिए थे। कुछ देर बाद ही युवक ने छत पर जाकर तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली। शनिवार को युवक की मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने लड़की वालों पर आरोप लगाए। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि अगर किसी और ने युवक को गोली मारी तो वह तीसरी मंजिल पर कैसे पहुंच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या का ही लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed