{"_id":"683235d57aac60b0bf020808","slug":"when-he-came-out-of-the-lockup-he-said-such-a-mistake-will-not-happen-down-with-pakistan-bareilly-news-c-4-bly1015-647608-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हवालात से निकले तो बोले- ऐसी गलती नहीं होगी... पाकिस्तान मुर्दाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हवालात से निकले तो बोले- ऐसी गलती नहीं होगी... पाकिस्तान मुर्दाबाद
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर (बरेली)। बिथरी थाना पुलिस ने इरफान और जावेद नाम के दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ये दोनों सोशल मीडिया पर माहौल भड़काने की कोशिश कर रहे थे। हवालात से निकले तो दोनों माफी मांगते नजर आए। कहा कि गलती से पोस्ट कर दी। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं होगी।
बिथरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर लश्करीगंज निवासी वाजिद और इरफान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किए थे। वाजिद ने वीडियो में स्टोरी लगाई थी कि “इतने थाने में सिपाही नहीं होंगे जितने मुखबिर मेरी बस्ती में निकल आएंगे।” इरफान ने कहा कि “कुछ देर की खामोशी है, फिर शोर आएगा...पहले कुत्ते भौंक रहे हैं, इनकी जुबान काट दूं।” इन्होंने पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट डाली थी।
हिमांशु पटेल नाम के हिंदूवादी कार्यकर्ता ने एक्स पर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
-- --
32 सेकेंड के वीडियो में 20 बार बोले हिंदुस्तान जिंदाबाद
शनिवार सुबह हवालात से दोनों लंगड़ाते हुए निकले और माफी मांगते नजर आए। कहा कि वह भूल में ऐसी पोस्ट डाल गए हैं, भविष्य में गलती नहीं करेंगे। यही दोनों युवक पुलिस की ओर से जारी वीडियो में हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। 32 सेकेंड के वीडियो में दोनों करीब 20 बार पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद बोलते नजर आए।