फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wheat smuggling and illegal Raids on storage

गेहूं तस्करी और अवैध  भंडारण पर छापामारी

Fri, 21 Apr 2017 01:10 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 21 Apr 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Wheat smuggling and illegal Raids on storage
Wheat smuggling and illegal Raids on storage - फोटो : बरेली, अमर उजाला
अवैध गेहूं कारोबार और भंडारण के खिलाफ मंडी समिति अफसरों ने छापामारी शुरू कर दी है। हालांकि वाणिज्य कर विभाग ने चुप्पी साध रखी है। पहले दिन एक फ्लोर मिल और आढ़ती धरा गया है। छापा दल ने आढ़ती से 1.30 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया, जबकि मिल के अभिलेखों की जांच पड़ताल हो रही है।
विज्ञापन

अनाज तस्कर बरेली मंडल से पड़ोसी राज्य दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड राज्यों को हर दिन करीब पांच लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं ले जा रहे हैं। इससे करोड़ों रुपये का वाणिज्य कर और मंडी शुल्क चोरी हो रहा है। इसका खुलासा ‘अमर उजाला’ ने किया तो कृषि मंडी परिषद ने इसका संज्ञान लिया। मंडी समिति सचिव संतोष यादव खुद चेकिंग दल लेकर निकले और फतेहगंज (पूर्वी) स्थित कुमार गल्ला भंडार पर छापा मारा। 
विज्ञापन

कारोबारी का स्टाक चेक किया गया तब 256 क्विंटल गेहूं का हिसाब नहीं मिला। इस पर छापादल ने 1.30 लाख रुपये मंडी शुल्क और जुर्माना वसूला। टीम ने फरीदपुर स्थित कुमार फ्लोर मिल परिसर में चेकिंग की। मिल परिसर में मिला गेहूं स्टाक और खरीदारी में अंतर मिला है। मंडी समिति अधिकारी मौके पर मिले गेहूं स्टाक और अभिलेखों आदि का मिलान करेगा। इसके बाद ही राजस्व वसूली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दिन करोड़ों रुपये का राजस्व चोरी करने करने वालों वाणिज्य मेहरबान बना रहा। पिछले दिनों भारतीय खाद्य निगम ने भी अवैध खाद्यान्न तस्करी का मामला उठाया था। एफसीआई ने इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है। इससे अनाज तस्कर मौज में हैं। आंवला, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत आदि  स्थानों से तस्कर बदस्तूर जारी है। उधर, मंडी उप निदेशक एसपी यादव ने कहा है कि अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और इसमें शामिल लोग बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed