{"_id":"5959453b4f1c1b810a8b48da","slug":"what-to-say-about-the-city-when-the-water-filled-in-the-house-of-the-municipal-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की क्या कहें, जब नगर आयुक्त के आवास में ही भर गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की क्या कहें, जब नगर आयुक्त के आवास में ही भर गया पानी
बरेली।
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
शहर की क्या कहें, जब नगर आयुक्त के आवास में ही भर गया पानी
- फोटो : शहर की क्या कहें, जब नगर आयुक्त के आवास में ही भर गया पानी
सीजन की पहली बारिश में शहर के नाले नालियों की सफाई की हकीकत उजागर हो गई। शहर की तो छोड़ो, यहां तो नगर आयुक्त के आवास में ही पानी भर गया। वह भी रामपुर गार्डन की वीआईपी समझी जाने वाली कालोनी में। बरसात से पहले बरेली कालेज से रामपुर गार्डन तक नाले की सफाई न होने से इस कालोनी की सड़कों पर बरसात का पानी लबालब होने के बाद नगर आयुक्त समेत अन्य अफसरों के आवासों में घुस गया। बरसात के चलते मलूकपुर में जर्जर मकान भी गिर गया। हालांकि उसमें कोई अनहोनी नहीं हुई।
बरसात से पहले नाले नालियों की तलीझाड़ सफाई का दावा किया गया था। प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने भी बरेली भ्रमण में नालों की सफाई का निरीक्षण का असंतोष जताया था। नगर निगम को 10 दिन की मोहलत भी दी गई थी। रविवार रात की बारिश ने एक बार फिर से शहर के नालों की सफाई व्यवस्था की वास्तविकता बयां कर दी। पुराना शहर के बुखारपुरा की नई बस्ती में बरसात का पानी गलियों से होते हुए घरों में दो फुट तक भर गया। पार्षद रुपेंद्र पटेल ने बताया कि बरसात से पहले यहां बड़ा नाला ठीक से साफ नहीं किया गया। जगतपुर, हजियापुर, रबड़ी टोला, रोहिली टोला, एजाज नगर गौंटिया में नाला चोक होने से जलभराव हुआ। बानखाना से अंकित यादव का कहना था कि डेयरी के गोबर से नाले नालियां चोक थे। नालों में कूड़े के ढेर लगे होने से गलियां थोड़ी सी बरसात में लबालब हो गईं। इससे पैदल यात्रियों और वाहनों के आवागमन में परेशानी हुई। बदायूं रोड की गणेश नगर, विश्वनाथ पुरम, शुगर मिल कालोनियों में निकासी के इंतजाम न होने से बरसात लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी। सुभाषनगर पुलिया के नीचे रोड जर्जर होने से पानी भरा जिसमें दोपहिया वाहन गड्ढों में गिरकर चोटिल होते रहे। वीर भट्टी के अलावा हार्टमैन के आस-पास की कालोनियों के अलावा कर्मचारी नगर, सैदपुर हाकिंस, नर्सरी रोड, हरूनगला की गलियों में भी नाले साफ न होने से सड़कों पर पानी भरा।
चार जर्जर मकान चिह्नित
नगर निगम ने नेकराम के जर्जर मकान में किराए पर रहने वाली पदमारानी, मीनू सक्सेना के मकान में रहने वाले अरुण उर्फ पप्पू, शशी सक्सेना के मकान में किराए पर रहने वाले पन्नालाल सक्सेना और राजीव बाबू शर्मा के मकान में किराए पर रहने वाले नंदन प्रसाद को मकान खाली करने की सख्त चेतावनी दी है। नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने कहा कि ये मकान अत्यंत जर्जर हालत में हैं। बरसात में कभी भी गिर सकते हैं। अगर किराएदार जर्जर मकान खाली नहीं करते हैं तो वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
युवा सेवा क्लब का प्रदर्शन
युवा सेवा क्लब के पदाधिकारियों ने गुलफाम अंसारी की अगुवाई में शहाबाद और सैकलन नगर में जलभराव होने के विरोध में नगर निगम के बाहर प्रदर्शन किया। कहा कि बरसात से पहले इन इलाकों में नालों की ठीक से सफाई नहीं कराई गई। जरा सी बरसात में ये हाल हो गया तो बरसात से बाकी दिनो में क्या होगा।