फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   What to do surveys, when 3.32 lakh farmers did not insure

सर्वे क्या करें, जब 3.32 लाख किसानों का बीमा ही नहीं किया

Sun, 01 Oct 2017 12:57 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 01 Oct 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
What to do surveys, when 3.32 lakh farmers did not insure
‌िककिसान

विज्ञापन
तीन दिन तक लगातार बारिश से हुई फसलों की बर्बादी की भरपाई की आस लगाए बैठे जिले के 3.32 लाख किसानों को बीमा कंपनी ने ऐसा झटका दिया है जिससे वे पूरे साल नहीं उबर पाएंगे। दरअसल बीमा कंपनी ने इन किसानों का प्रीमियम ही जमा नहीं कराया, लिहाजा वे बीमा की पात्रता में ही नहीं आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें बारिश से बर्बाद हुई गन्ना और धान की फसलों का क्लेम मिलना ही संभव नहीं रह गया है। यही वजह है कि अब बीमा कंपनी की ओर से सर्वे के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जा रही है।
कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले के 4.68 लाख किसानों में से 1.04 लाख किसान गन्ने की खेती करते हैं। 14 हजार किसान बागवानी के साथ अन्य फसलों का उत्पादन करते हैं। परंपरागत फसलों की खेती करने वाले किसानों की संख्या करीब साढ़े तीन लाख है। नियमों के मुताबिक खरीफ सीजन शुरू होते ही जुलाई में इन सभी किसानों की फसलों का बीमा किया जाना चाहिए था, लेकिन बीमा कंपनी ने सिर्फ 17 हजार किसानों का फसल बीमा किया और 3.32 लाख किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने की जिम्मेदारी से मुक्ति पा ली।
विज्ञापन


बैंकों ने नहीं किया खातों का नवीनीकरण
अब प्रीमियम न जमा होने का ठीकरा भी किसानों के ही सिर फोड़ा जा रहा है। बीमा कंपनी बजाज आलियांज के राज्य कोआर्डिनेटर अनिल कुमार का कहना है कि केसीसी धारक उन्हीं किसानों का प्रीमियम कटता है जिनके खातों का नवीनीकरण होता है। चूंकि बैंकों ने खातों का नवीनीकरण नहीं किया, इसलिए उनके प्रीमियम की कटौती नहीं की गई। हालांकि केसीसी धारक किसानों की संख्या सिर्फ एक लाख ही है। बाकी किसानों के प्रीमियम के लिए बीमा कंपनी को खुद उनसे संपर्क करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी बीमा कंपनी जिसके पास संसाधन तक नहीं
शासन ने जिस बीमा कंपनी को फसल सुरक्षा बीमा के लिए चुना है, उसके पास पर्याप्त संसाधन ही नहीं है। कंपनी ने एक कोआर्डिनेटर के अलावा तीन ब्लॉकों पर एक-एक व्यक्ति रखा है जबकि जिले में 15 ब्लॉक हैं जिनमें अकेले धान का एरिया ही 1.59 लाख हेक्टेयर है। बाकी खरीफ की फसलों का एरिया अलग है। इस तरह तीन लाख से ज्यादा किसानों की शिकायतों का निस्तारण और दो लाख हेक्टेयर एरिया का सर्वे मात्र चार लोग कर रहे हैं।  


बीमा कंपनी तो शासन से नामित, हम क्या करें
जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामतेज यादव इस मसले पर दो टूक कहते हैं कि फसल सुरक्षा के लिए कंपनी को शासन ने नामित किया है। फसल बीमा भी बीमा कंपनी को ही करना था। उनकी भूमिका तो फसल नुकसान का सर्वे कराकर रिपोर्ट देने की ही है। उन्होंने बीमा कंपनी के स्थानीय और राज्य प्रतिनिधियों से बात कर तुरंत नुकसान का सर्वे कराने को कहा है। उधर, बीमा कंपनी बजाज आलियांज के स्टेट कोआर्डिनेटर अनिल कुमार का कहना था कि कितने किसानों का बीमा हुआ और कितना प्रीमियम जमा किया गया,  यह कृषि विभाग बताएगा। उनके पास न ये आंकड़े हैं न ये आंकड़े जुटाना उनकी जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed