फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weekly train between Lalkuan-Bangalore from 10

Bareilly News: लालकुआं-बंगलूरू के बीच साप्ताहिक ट्रेन 10 से

Mon, 05 Jan 2026 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Weekly train between Lalkuan-Bangalore from 10
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे की 05074/05073 लालकुआं जंक्शन-क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (बंगलूरू) विशेष गाड़ी का संचालन 10 जनवरी से अगले आदेश तक किया जाएगा। यह विशेष गाड़ी प्रत्येक मंगलवार को क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (बंगलूरू) से और प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से चलेगी।
विज्ञापन

बरेली-बंगलूरू के बीच अब तक कोई ट्रेन न होने के कारण लोगों को अन्य माध्यमों से यात्रा करनी पड़ती है। सप्ताह में तीन दिन हवाई सेवा है, लेकिन टिकट के लिए यहां भी मारामारी रहती है। ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद बरेली-बंगलूरू के बीच यात्रा करने वाले लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

05074 लालकुआं जंक्शन-क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (बंगलूरू) विशेष गाड़ी प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से शाम 5:55 बजे चलकर रात 8:08 बजे बरेली जंक्शन आएगी। तीसरे दिन दोपहर 3:25 बजे क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (बंगलूरू) पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में 05073 क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (बंगलूरू)-लालकुआं विशेष गाड़ी प्रत्येक मंगलवार को क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (बंगलूरू) से सुबह 7:15 बजे चलने के बाद तीसरे दिन सुबह 6:25 बजे बरेली और 9:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed