फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wedding Guests Beaten Up by bride side in Bareilly

UP News: बरेली में बरातियों की पिटाई, शिक्षक दूल्हे को थाने ले गई पुलिस, इस बात पर मचा था हंगामा

Sun, 24 May 2026 02:46 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 24 May 2026 02:46 PM IST
सार

बरेली के एक बरातघर में पीलीभीत जिले से आई बरात में शनिवार को हंगामा हो गया। खराब खाना बताकर दूल्हा और बरातियों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों की पिटाई कर दी। दूल्हा पक्ष पर कई आरोप लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे और उसके परिजनों को थाने ले आई। 

विज्ञापन
Wedding Guests Beaten Up by bride side in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के एक बरातघर में पीलीभीत जिले से आई बरात में शनिवार रात खासा हंगामा हो गया। दूल्हा और उसके परिवार ने बरातियों को खराब खाना देने का आरोप लगाकर हंगामा किया तो बाद में दुल्हन पक्ष बिगड़ गया। आरोप है कि बरातियों को बरातघर का गेट बंद करके पीटा गया। पुलिस दूल्हा समेत कुछ लोगों को थाने ले गई, यहां दुल्हन पक्ष ने तहरीर दी है, दोनों पक्ष में फिलहाल बात चल रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक देवरनिया थाने के रिछा की निवासी युवती की शादी उसके पिता ने पीलीभीत के बिलसंडा निवासी युवक से तय की थी। दूल्हा बहराइच जिले में सरकारी शिक्षक है। शनिवार रात दोनों का निकाह होना था। बरेली में पीलीभीत रोड के बरातघर में शादी का भव्य इंतजाम लड़की वालों ने किया था। बताते हैं कि रात में खाना खाने के दौरान दूल्हा नाराज हो गया। उसने घटिया खाना खिलवाने का शोर मचाया और कई बराती उसके साथ उठ गए। 

विज्ञापन
Trending Videos

हंगामा करने वाले बरातियों को पीटा 
बरात वापस ले जाने की नौबत आ गई। तब दुल्हन पक्ष ने पहले बरातघर का गेट बंद करा दिया। फिर हंगामा कर रहे बरातियों की पिटाई की गई। बाद में पीआरवी को 112 नंबर पर कॉल करके बुला लिया। पुलिस दूल्हा और उसके परिजनों को थाने ले आई। 
विज्ञापन

समझौता न होने पर पुलिस करेगी कार्रवाई 
रुहेलखंड चौकी प्रभारी नितिन राणा भी मौके पर पहुंच गए। लड़की पक्ष ने उन्हें तहरीर देकर लड़की पक्ष पर दहेज मांगने और गुंडागर्दी आरोप लगाया है। इनका कहना है कि शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्चा कर चुके हैं। स्विफ्ट डिजायर कार भी दी है। अब दूल्हा पक्ष स्कार्पियो गाड़ी मांग रहा है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता नहीं हुआ तो पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed