{"_id":"6ad67311bb31db7d5b04cefb","slug":"wedding-bells-rang-across-five-development-blocks-as-560-couples-exchanged-garlands-bareilly-news-c-4-bly1015-991372-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पांच विकासखंडों में गूंजी शहनाई, 560 जोड़ों ने वरमाला पहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पांच विकासखंडों में गूंजी शहनाई, 560 जोड़ों ने वरमाला पहनाई
Tue, 20 Oct 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को जिले के पांच विकासखंडों में 560 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। आलमपुर जाफराबाद, बहेड़ी, नवाबगंज, रामनगर और शेरगढ़ में आयोजित समारोहों में पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराए गए। जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी अविनाश सिंह और सीडीओ देवयानी समेत अन्य ने नवदंपतियों को सुखी और समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
बहेड़ी में सबसे अधिक 148 जोड़ों का विवाह हुआ। समारोह में राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, मंत्री के प्रतिनिधि रवि मेहरोत्रा, ब्लॉक प्रमुख अमरेंद्र सिंह गोल्डी और चेयरमैन रश्मि जायसवाल मौजूद रहीं। आलमपुर जाफराबाद में 131 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। यहां मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह और ब्लॉक प्रमुख आरती यादव उपस्थित रहीं।
नवाबगंज में 117 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, विधायक डॉ. एमपी आर्य और ब्लॉक प्रमुख डॉ. एके गंगवार मौजूद रहे। शेरगढ़ में 110 जोड़ों ने सात फेरे लिए। यहां सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बरेली सोमपाल शर्मा और ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने शिरकत की। इसी प्रकार रामनगर में 54 जोड़ों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन
समारोह में ब्लॉक प्रमुख विजेता ठाकुर ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशू शेखर ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पांचों ब्लॉकों में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 560 जोड़ों ने नए जीवन की शुरुआत की। इसी क्रम में बुधवार को शहर के बरेली क्लब मैदान पर सामूहिक विवाह आयोजित होगा।