{"_id":"63d5e2168d25453cfe705d25","slug":"weather-update-rain-forecast-in-bareilly-for-the-next-three-days-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: बरेली में कोहरे के बीच सर्द हवा से ठिठुरे लोग, 31 जनवरी तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: बरेली में कोहरे के बीच सर्द हवा से ठिठुरे लोग, 31 जनवरी तक बारिश के आसार
Sun, 29 Jan 2023 08:34 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 29 Jan 2023 08:34 AM IST
सार
मौसम विभाग ने 31 जनवरी तक बारिश के आसार जताते हुए तापमान में और गिरावट का पूर्वानुमान दिया है। इधर, शनिवार रात शहर घने कोहरे की आगोश में लिपटा रहा। रविवार सुबह भी कोहरे के साथ हुई।
विज्ञापन
रविवार की सुबह बरेली में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बारिश के बाद लुढ़क रहा पारा अब सात डिग्री सेल्सियस से नीचे जा पहुंचा है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी तक बारिश के आसार जताते हुए तापमान में और गिरावट का पूर्वानुमान दिया है। इधर, शनिवार रात शहर घने कोहरे की आगोश में लिपटा रहा। रविवार सुबह भी कोहरे के साथ हुई। घना कोहरा होने के कारण दृश्यता बेहद कम रही। अगले तीन दिन तक पश्चिमी विक्षोभ हावी होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह से ही चटख धूप रही, लेकिन सर्द हवा ठिठुरन का एहसास कराती रहीं। दोपहर में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.5 डिग्री जा पहुंचा। शाम चार बजे से तेज हवा चलने पर गुनगुनी धूप का असर कम होने लगा और ठिठुरने बढ़ने लगी। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र मुताबिक शुक्रवार रात से ही पश्चिमी विक्षोभ हावी होने लगा था। लिहाजा न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट हुई। यह 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
शनिवार को बारिश के आसार थे, लेकिन उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से बारिश नहीं हो सकी। विशेषज्ञों ने अगले तीन दिनों तक निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर बारिश की संभावना जताई है। बारिश हुई तो ठंड और बढ़ सकती है। उधर, पड़ोसी जनपद पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। तराई में सर्द हवा चलने से लोग ठिठुरते दिखाई दिए।
विज्ञापन