फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather update cold day conditions in Bareilly

Weather Update: बरेली में शीत दिवस... दो दिन से नहीं निकली धूप; कड़ाके की ठंड से कांपे लोग

Wed, 07 Jan 2026 01:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Jan 2026 01:54 PM IST
सार

बरेली में बुधवार को शीत दिवस की स्थिति है। लगातार दो दिन से धूप न निकलने से ठंड के कारण लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग ने दो दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
weather update cold day conditions in Bareilly
ठंड से बचने के लिए चेहरे को स्कार्फ से ढक्कर जाती युवतियां - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में सर्दी का सितम लगातार जारी है। लगातार दो दिन से धूप नहीं निकली है। सोमवार रात से ही शहर व आसपास के इलाकों पर घने कोहरे की चादर तन गई। कोहरे के चलते मंगलवार को दिन में भी लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। बुधवार को भी कोहरा छाया रहा। शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। शीत दिवस के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने तीन दिन घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मंगलवार को दिनभर धूप नहीं निकली। पहाड़ों से आ रही सर्द पछुआ हवा से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 2 से 2.5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा के कारण गलन ने लोगों को परेशान किया। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सोमवार की तुलना में 2.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ है। पारा आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बरेली समेत आसपास के जिलों में तीन दिन का घने कोहरे के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। पहाड़ से आने वाली ठंडी हवा लोगों को सताएगी। दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम होने का अनुमान जताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed