फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather Update Bareilly temperature is lower than Shimla

Weather News: बरेली का तापमान शिमला से भी कम, ठंड ने तोड़ा आठ वर्षों का रिकॉर्ड, सर्द हवा से ठिठुर रहे लोग

Mon, 18 Dec 2023 06:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Dec 2023 06:46 AM IST
सार

Bareilly News : बरेली में ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। दिसंबर माह में प्रदेश में पांचवीं बार बरेली सबसे ठंडा शहर रहा।

विज्ञापन
Weather Update Bareilly temperature is lower than Shimla
ठंड से ठिठरे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सप्ताहभर से लुढ़क रहा न्यूनतम पारा रविवार को 3.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से छह डिग्री कम) दर्ज हुआ, जो हल्द्वानी, देहरादून और शिमला से भी कम रहा। इससे बीते आठ वर्षों का ठंड का रिकॉर्ड टूट गया। शनिवार/रविवार की रात सबसे सर्द रही। प्रदेश में पांचवीं बार शहर सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मई से ही चक्रवातों की आवाजाही से पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा। मई से अक्तूबर तक 987 मिमी बारिश हुई जो वर्ष 2014 के बाद सर्वाधिक रही। नतीजा, भूगर्भ जलस्तर में सुधार हुआ। अब रात में विकिरणीय शीतलन (उत्सर्जन) यानी दिन की हल्की धूप से उठ रही भूमि की नमी, पहाड़ों की सर्द हवा के साथ मिलकर ठिठुरन की वजह बन रही है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है।
विज्ञापन


बरेली के बाद उत्तर प्रदेश के नियामतपुर में न्यूनतम तापमान 4.9, अयोध्या में 5.0, मुजफ्फरनगर 5.6, कानपुर के बर्रा में 5.7, फुरसतगंज में 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। आगे भी तापमान में गिरावट के असार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते आठ वर्षों का तापमान
17 दिसंबर 2022 को अधिकतम तापमान 21.0, न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। क्रमवार वर्ष 2021 में 21.1-6.8, वर्ष 2020 में 18.2-5.3, वर्ष 2019 में 20.4-5.8, वर्ष 2018 में 21.9-6.5, वर्ष 2017 में 22.1-5.9, वर्ष 2016 में 21.7-6.4, वर्ष 2015 में 22.3-6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दो डिग्री तक पहुंचेगा न्यूनतम पारा
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक वर्तमान में हावी पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों से होकर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। वहीं, पछुआ हवा का मेल होने से अगले दो-तीन दिन में तापमान में दो डिग्री गिरावट के आसार हैं।

पहाड़ी जिलों का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री और न्यूनतम 6.0 डिग्री रहा। क्रमवार शिमला का 15.0-5.0, हल्द्वानी का 21.5-4.5 डिग्री दर्ज हुआ। इधर, बरेली का पारा 21.5 डिग्री और 3.5 डिग्री दर्ज हुआ है।
 
बच्चे, बुजुर्ग व मरीज बरतें विशेष सावधानीजिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अकीक के मुताबिक दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री से ज्यादा का अंतर दर्ज हो रहा है। ऐसे मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर वायरल बीमारियों की चपेट में आने की आशंका है। इस मौसम में लोग कोल्ड डायरिया, निमोनिया की चपेट में आ सकते हैं। खासकर बच्चे, बुजुर्ग सावधानी बरतें। हार्ट, बीपी के मरीज भी एहतियात रखें।

बचाव के उपाय
- धूप निकलने पर भी गर्म कपड़े पहने रहें।
- गुनगुना पानी पीएं। मौसमी फल और सब्जियां खाएं।
- स्कूल जाते समय बच्चों को बोतल में गुनगुना पानी दें।
- वायरल की चपेट में आए लोग दूसरों से दूरी बनकर रहें।
- मास्क का प्रयोग करें। इससे संक्रमण से बचाव होगा।
 

बीते सात दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
10 दिसंबर 23.0 7.8
11 दिसंबर 22.4 7.0
12 दिसंबर 21.8 5.5
13 दिसंबर 22.3 5.0
14 दिसंबर 22.3 5.5
15 दिसंबर 22.0 4.9
16 दिसंबर 21.9 4.6
17 दिसंबर 21.5 3.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed