फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather turn again fog covered Bareilly and nearby districts

UP Weather: मौसम ने फिर मारी पलटी, बरेली समेत आसपास के जिलों में छाया कोहरा; तराई में भी यही हाल

Tue, 14 Jan 2025 01:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Jan 2025 01:20 PM IST
सार

UP Weather News: पहले बारिश, फिर धूप और अब घिर से कोहरा। मकर संक्रांति पर मौसम ने पलटी मारी। बरेली समेत आसपास के जिलों में सुबह से दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाया रहा।   

विज्ञापन
Weather turn again fog covered Bareilly and nearby districts
Dense Fog - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दो दिन धूप के बाद मंगलवार को फिर से मौसम के मिजाज में तब्दीली आ गई। मकर संक्रांति पर तड़के चार बजे से ही घना कोहरा छा गया। दोपहर 12 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। लोग ठंड से ठिठुरते दिखे। इससे पूर्व पश्चिमी विक्षोभ घिरने से शनिवार को रातभर हुई बारिश से वातावरण में नमी का स्तर 97 फीसदी पहुंच गया था। सोमवार को दिनभर धूप खिली रही। न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन

Weather turn again fog covered Bareilly and nearby districts
बदायूं में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
बदायूं 
बदायूं में मकर संक्रांति पर मंगलवार को इस सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा कोहरा दिखाई दिया। सुबह दस बजे तक सड़कों पर जबरदस्त कोहरा रहा। जिस कारण लोगों को वाहन लाइट जलाकर चलाना पड़ा। कोहरे के कारण हाईवे पर कई वाहन ढाबों पर ही रुक गए। शहर में बाजार भी देर से खुला। एकाएक छाए कोहरे के कारण ठंड में भी इजाफा हो गया। गलन बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Weather turn again fog covered Bareilly and nearby districts
शाहजहांपुर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर 
शाहजहांपुर में तीन दिन धूप खिलने के बाद मंगलवार की सुबह कोहरे की घनी चादर में लिपटी नजर आई। कोहरे के कारण दृश्यता 30 मीटर रह गई। न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पश्चिमी हवा चल रही है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। बादल भी छाए हुए हैं। 

विज्ञापन

Weather turn again fog covered Bareilly and nearby districts
शारदा नदी तट पर पूजा करती महिला - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार सुबह शहर समेत सभी ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा दिखा। कई स्थानों पर तो दृश्यता शून्य रही, जिसके चलते हाईवे पर वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतें हुईं। सुबह तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज और कल घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मकर संक्रांति पर घने कोहरे के बीच शारदा नदी तट पर लोगों ने स्नान कर पूजन किया। 

Weather turn again fog covered Bareilly and nearby districts
पीलीभीत छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत 
पीलीभीत में दो दिन धूप खिलने के बाद मंगलवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। तड़के से ही कोहरे की चादर तन गई। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार कम हो गई। चालक लाइट जलाकर धीमी गति से वाहन ले जाते दिखे। गलन ने भी लोगों को परेशान किया। सुबह के समय दृश्यता 30 से 40 मीटर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed