फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather today dense Fog with cold day conditions in Bareilly

Bareilly Weather: कड़ाके की सर्दी का सिलसिला जारी, सुबह से छाया घना कोहरा, शीतलहर से राहत की उम्मीद नहीं

Thu, 25 Jan 2024 08:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Jan 2024 08:58 AM IST
सार

बरेली में एक दिन की धूप के बाद फिर घना कोहरा छा गया। शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिनभर कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी। 

विज्ञापन
Weather today dense Fog with cold day conditions in Bareilly
बरेली में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली से कड़ाके की सर्दी का सिलसिला जारी है। फिलहाल शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बुधवार दोपहर कुछ समय के लिए धूप निकली थी, इससे पारा भी कुछ चढ़ा। बादल होने के कारण धूप बेअसर रही। शीतलहर से लोग कंपकंपाते रहे। बृहस्तपिवार सुबह फिर घना कोहरा छा गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिनभर कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने तीन दिन और सर्दी का सितम जारी रहने का अनुमान जताया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 11.1 और न्यूनतम 4.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। बुधवार को दो डिग्री इजाफा के साथ अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। 

विज्ञापन

सर्द हवा से कांपे लोग  
कोहरे के कारण मंगलवार और बुधवार सुबह दृश्यता 50 से 200 मीटर तक रही। बृहस्तपिवार को भी यही हाल है। इससे पहले बुधवार को कोहरा और बादलों के बीच सूर्यदेव कुछ देर के लिए चमके, लेकिन सर्द हवा के कारण कंपकंपी बरकरार रही। इस दौरान ठंड से बचाव के लिए दिन में भी लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। 

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले दो-तीन दिन तक शीतलहर का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, इस दौरान कुछ समय के लिए धूप भी खिल सकती है, लेकिन कंपकंपी से राहत मिलने की फिलहाल उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed