फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather: Storm and rain wreak havoc in Bareilly, death of a villager

Weather: बरेली में आंधी-बारिश के साथ आई आफत, फरीदपुर में दो लोगों की मौत, नौ घायल

Thu, 20 Jun 2024 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 01:18 AM IST
सार

फरीदपुर के भगवानपुर फुलवा गांव में आंधी-बारिश के दौरान तीन हादसे हो गए। एक ग्रामीण की मौत हो गई। नौ लोग घायल हुए हैं। गनीमत रही जो बाकी लोगों की जान बच गई। वहीं फरीदपुर कस्बे में युवक की जान चली गई। 

विज्ञापन
Weather: Storm and rain wreak havoc in Bareilly, death of a villager
आंधी-बारिश के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कई दिन से लगातार प्रचंड गर्मी के बाद बुधवार रात करीब 10 बजे बारिश होने से लोगों को राहत मिली। इस मौसम की पहली बरसात आंधी संग आई और साथ में आफत भी लाई। फरीदपुर के गांव भगवानपुर फुलवा में दो घरों के लिंटर गिरने से एक ग्रामीण जयपाल की मौत हो गई, जबकि दोनों परिवारों के नौ लोग घायल हो गए। वहीं बरसात के दौरान फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला ऊंचा में मोहम्मद इकरार के मकान की छत पर काम करते वक्त करंट फैलने से मोहल्ला फर्रखपुर निवासी एसी मैकेनिक रजा अली की मौत हो गई। 

विज्ञापन


गांव भगवानपुर फुलवा निवासी जयपाल मजदूरी करते थे। बारिश के वक्त वह परिवार के साथ बरादम में सो रहे थे। बारिश के कारण जयपाल दरवाजे की कुंडी लगाने कमरे की ओर गए। तभी कमरे का लिंटर भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी विपना, पुत्री लाली (22), काजल (9), व प्रज्ञा (2) और पुत्र रूवेश मलबे की चपेट में आकर मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला। 
विज्ञापन


पड़ोसी नन्हेलाल का लिंटर भी ढहा 
जयपाल के पड़ोसी नन्हेलाल कश्यप के घर का लिंटर भी ढह गया। इसके मलबे में नन्हेलाल, उनके दो पुत्र सूरज व ऋषिपाल और पत्नी भूरी देवी घायल हो गईं। इसी गांव में कुछ दूर चंदनलाल के घर पर पड़ोस में लगा नीम का पेड़ गिर गया। इससे चंदनलाल की झोंपड़ी जमींदोज हो गई। इस झोंपड़ी के नीचे चारपाई पर चंदनलाल का 18 वर्षीय पुत्र कल्लू सोता था। गनीमत रही जो कल्लू उस वक्त चारपाई पर नहीं था, वर्ना उसे खतरा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

33 केवी लाइन फेल, कई इलाके अंधेरे में डूबे
तेज हवा और बारिश के बीच बुधवार रात शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। हरुनगला और सुभाषनगर उपकेंद्रों की 33 केवी लाइनें ब्रेक डाउन होने से इन इलाकों में अंधेरा छा गया। तेज हवा के बीच एहतियात के तौर पर भी कुछ फीडरों पर आपूर्ति बंद करनी पड़ी। रात 11 बजे बारिश थमने के बाद भी देर रात तक शहर में आपूर्ति सुचारु नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed