फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather changed in Bareilly and Badaun with strong winds and rain

Weather Update: बरेली-बदायूं में मौसम ने ली करवट, तेज हवा के साथ बारिश, कुछ इलाकों में ओले भी गिरे

Tue, 27 Jan 2026 04:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Jan 2026 04:50 PM IST
सार

बरेली समेत पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। बरेली में मंगलवार को सुबह धूप खिली। दोपहर होते-होते बादल छा गए। शाम को बारिश हुई। उधर, बदायूं जिले में बारिश हुई है। 

विज्ञापन
weather changed in Bareilly and Badaun with strong winds and rain
बरेली में मंगलवार को हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मंगलवार को मौसम ने करवट ली। सुबह धूप खिली तो दोपहर होते-होते बादल छा गए। शाम को करीब चार बजे शहर समेत जिले के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। बारिश और ओलावृष्टि होने से ठंड फिर बढ़ गई है। मंगलवार को बरेली का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन

बदायूं में भी बदला मौसम
बदायूं में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कोहरा का प्रकोप खत्म हो गया। साथ ही दिन में तेज धूप निकलने से सुबह और शाम की ठंडक महसूस की जा रही है, लेकिन मंगलवार की सुबह हल्की धूप निकली। उसके बाद में बादल छा गए। दोपहर ढाई बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ तेज हवा भी चली, जिसने मौसम में ठंड बढ़ा दी है। पीलीभीत जिले में बादल छाए रहे। हालांकि यहां बारिश नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed