फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather change temperature drop in Bareilly

Weather: बरेली में मौसम ने ली करवट, दिनभर छाए रहे बादल, अब कड़ाके की ठंड का करना पड़ेगा सामना

Tue, 28 Nov 2023 09:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 09:31 AM IST
सार

बरेली में सोमवार को सुबह से घने बादल मंडराते रहे। धूल भरी हवा चली। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री गिरावट दर्ज हुई। जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा।

विज्ञापन
Weather change temperature drop in Bareilly
आसमान में छाए बादल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बरेली में जल्द ही कड़ाके की ठंड का सामना शहरवासियों को करना पड़ सकता है। सोमवार को मौसम ने करवट लेने के साथ ठंड का अहसास शहरवासियों को करा दिया। दिनभर धुंध और बादल मंडराते रहे। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक रविवार देर रात शहर में निम्न वायुदाब क्षेत्र बना। तेज हवा के साथ पहाड़ों के बादलों ने रुहेलखंड क्षेत्र में प्रवेश किया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.1 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। 

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से घने बादल मंडराते रहे। धूल भरी हवा चली। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री गिरावट दर्ज हुई। जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। शाम चार बजे ही अंधेरा छाने लगा। ठंड भी बढ़ती गई। रात नौ बजे तक सामान्य दिनों में आवाजाही वाली सड़कों पर ठिठुरन के चलते और बारिश की संभावना से सन्नाटा सा पसरा रहा।
विज्ञापन


देर रात कुछ इलाकों में रिमझिम का भी अनुमान जताया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठे पश्चिमी विक्षोभ से ही मौसम करवट ले रहा है। हल्की, तेज बारिश न होने से मंगलवार को भी कमोवेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम का मिजाज, फसलों के लिए अनुकूल
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. रंजीत सिंह के मुताबिक धान की फसल कट चुकी है। किसानों ने मटर, चना, सरसों, गोभी, गेंहू आदि फसलों की बुवाई, पौध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में नमी युक्त मौसम होने से अनुकूल माहौल बीजों को तेजी से पनपने के लिए मिलेगा। बारिश हुई तो सिंचाई से भी राहत रहेगी।

जरा सी अनदेखी सेहत पर पड़ जाएगी भारी
फिजिशियन डॉ. पवन कपाही के मुताबिक बदलते मौसम में जरा सी बेपरवाही बीमार बना सकती है। कहा कि रविवार को दिन का पारा 25 डिग्री और सोमवार को 22 डिग्री आ गया। न्यूनतम तापमान भी नौ से बढ़कर 13 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में तेजी से हुए इन बदलावों से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। बच्चे और बुजुर्ग विशेष सावधानी बरतें।

सर्दी की आहट से गर्म हुआ कपड़ों का बाजार
ठंड के दस्तक देते ही कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, आलमगिरीगंज, सुभाषनगर, राजेंद्र नगर, पीलभीत बाईपास में ऊनी और गर्म कपड़ों की दुकानों के साथ ही, रजाई, गद्दे और कंबल का बाजार सज गया। सर्दियों से निपटने के लिए जरूरत के मुताबिक खरीदारी हो रही है। ऊनी कपड़ों में ब्लॉसम, रोजी क्रिस्टीना, फेदर की मांग ज्यादा है। जींस जैकेट, ऊनी शर्ट, स्वेटर, मफलर, गर्म टोपी की खूब बिक्री शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed