{"_id":"6471a3408b6b13265201c2b4","slug":"weather-change-due-to-heavy-rain-with-wind-in-bareilly-2023-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather: बरेली में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, शपथ ग्रहण स्थल पर भरा पानी; मौसम हुआ खुशगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: बरेली में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, शपथ ग्रहण स्थल पर भरा पानी; मौसम हुआ खुशगवार
Sat, 27 May 2023 12:21 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 May 2023 12:21 PM IST
सार
बरेली में सुबह-सुबह हुई बारिश से मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में खलल पड़ गया। समारोह स्थल बरेली क्लब मैदान में बारिश का पानी भर गया।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण स्थल का पंडाल भींगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पिछले दिनों धूप की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया था, लेकिन अब राहत की बारिश हो रही है। शनिवार सुबह तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बरेली मंडल में 29 मई तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बरेली में सुबह-सुबह हुई बारिश से मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में खलल पड़ गया। समारोह स्थल बरेली क्लब मैदान में बारिश का पानी भर गया। पूरा पंडाल और कुर्सियां भी भींग गई। आनन फानन कर्मचारियों ने मैदान से पानी निकाला। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन