फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

सुबह कोहरा... दिन भर रही ठिठुरन

Sun, 16 Jan 2022 10:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
weather
रविवार सुबह छाया कोहरा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रविवार को दिन में भी शीतलहर का प्रकोप बना रहा। सर्द हवाओं ने गलन पैदा कर दी। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव तापते रहे। जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। रविवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। कोहरे के कारण दिन भर सूरज नहीं दिखा। शाम को बादल भी छा गए। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर कम होने के कारण सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। रविवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम सात डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सोमवार को भी कोहरा और बादल छा सकते हैं। हालांकि, दोपहर के वक्त कुछ देर के लिए धूप भी निकल सकती है। सप्ताह की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ हुई थी। इसके बाद मौसम में कुछ सुधार हुआ। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कोहरा तो छाया, कुछ समय के लिए धूप भी खिली। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। शनिवार को पूरा दिन सूरज नहीं निकला। सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। इसका असर यातायात पर भी देखा गया। रविवार को करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रहीं। सर्द हवाओं का प्रकोप शनिवार रात से ही शुरू हो गया था।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि सोमवार को कुछ समय के लिए धूप खिलने का अनुमान है। आने वाले कुछ दिनों तक शीतलहर का सामना करना होगा। सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रैन बसेरों पर ताले, गर्म कपड़ों की खरीदारी
बदायूं। मौसम में अब तक लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा था। इस दौरान तापमान इतना नहीं गिरा था। रविवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है। इधर, शीतलहर के बीच रोडवेज बस स्टैंड के रैन बसेरों पर ताले लटके रहे। ऐसे में यात्रियों को शीतलहर से बचने के लिए भटकना पड़ा। हालांकि, पिछले दिनों यहां ताले खोल दिए गए थे। बाद में रैन बसेरे पर फिर से ताले लगा दिए गए। जिला और जिला महिला अस्पतालों के रैन बसेरों में भी ठहरने के कोई इंतजाम नहीं हैं। दूसरी ओर गांधी ग्राउंड में लगने वाले रविवार बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। इससे कई बार रोड पर जाम की स्थिति भी पैदा हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed