फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

सर्द हवा से सिकुड़ रहे लोगों को मंगलवार को मिली कुछ राहत

Wed, 22 Jan 2020 06:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
weather
बरेली। सर्द हवा से सिकुड़ रहे लोगों को मंगलवार को कुछ राहत मिली। कभी आसमान पर हल्के बादल छाए तो कभी तेज धूप निकली। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बुधवार को भी चटख धूप खिलने की के आसार हैं। जिससे कड़ाके की ठंड से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कई दिन से शीतलहर और बरसात के मौसम से परेशान लोगों को मंगलवार का दिन खासी राहत भरा रहा। अच्छी धूप निकलने से शीतलहर का प्रकोप काफी कम हुआ। बाजारों में आम दिनों के मुकाबले खासी चहलपहल दिखी। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक शनिवार देर रात तेज हवा चलने से बादल साफ हुए जिससे लोगों को चटख धूप का तोहफा मिला। रविवार देर रात मौसम का मिजाज बदल गया था। बादलों को साथ लेकर पछुआ हवा ने शहर में प्रवेश किया। इससे आसमान साफ होने से बुधवार को फिर चटख धूप का लुत्फ शहरवासी ले सकेंगे। इसकी संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है। मंगलवार को मौसम बेहतर होने से अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed