{"_id":"5e20c2f08ebc3e4b056b78f5","slug":"weather-bareilly-news-bly3922396176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर हुई हल्की बारिश ने बढ़ा दी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर हुई हल्की बारिश ने बढ़ा दी ठिठुरन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने सुबह-शाम घना कोहरा और दिन में धूप की जताई संभावना
बरेली। करीब हफ्ते भर से कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार रात से ही मौसम में अचानक बदलाव हो गया। फिर बृहस्पतिवार को सुबह कोहरा और दोपहर से रात तक रह-रहकर हल्की, मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने बारिश के बाद आने वाले दिनों में सुबह शाम हल्का, घना कोहरा और दिन में चटख धूप खिलने की उम्मीद जताई है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक बुधवार की देर रात हुई हल्की बारिश से आसमान साफ हो गया था। हवा चलने से आसमान में उमड़े बादल छंट गए। गुरुवार की सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह दस बजे तेज हवा चलने से कोहरा साफ हुआ और पर्वतों के पास बादल मंडराने का दौर शुरू हो गया। दोपहर करीब दो बजे तक बादल और सूरज के बीच आंख मिचौली चलती रही। शाम चार बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई और फिर रात आठ बजे थोड़ी तेज बारिश हुई। रुक-रुक शहर में खंडवर्षा देर रात तक जारी रहा। डॉ. गुप्ता ने अभी करीब सप्ताह भर तक शहर में सुबह-शाम घना कोहरा और दोपहर में हल्की धूप खिलने की उम्मीद जताई है। हालांकि, शीतलहर लोगों को कंपकंपाने पर विवश करेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।