{"_id":"5e1a21078ebc3e87e35d591c","slug":"weather-bareilly-news-bly391596718","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की धूप सर्द पछुआ हवाओं के आगे पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की धूप सर्द पछुआ हवाओं के आगे पस्त
विज्ञापन
हल्की धूप सर्द पछुआ हवाओं के आगे पस्त
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन बादल-सूरज के बीच चलेगी लुकाछिपी, फिर होगी बारिश
बरेली। कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे शहरवासियाें को फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने तीन दिन तक शहर पर घने कोहरे के बीच बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी के खेल जारी रहने के आसार जताए हैं। इसके बाद फिर दो दिनों तक झमाझम बारिश और फिर शीतलहर का कहर हावी रहने की आशंका जताई है। शनिवार को दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन सर्द पछुआ हवाओं के आगे पस्त रही।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक शहर में पश्चिमी विक्षोभ हावी है। बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन माहौल अनुकू ल न होने से बारिश नहीं कर पा रहे। अगले तीन दिनों तक यही स्थिति शहर में बरकरार रहेगी। सुबह घना कोहरा, दोपहर में हल्की धूप और फिर शाम को शीतलहर हावी रहने के आसार हैं। तीन दिन के बाद हवाओं की दिशा बदलेगी और शहर में निम्न वायु दाब क्षेत्र बनने के साथ ही पिछले दिनों की ही तरह बारिश की उम्मीद है। उन्होंने कहा, बारिश के बाद शीतलहर लोगों को कंपकंपाएगी।
शनिवार को सुबह शहर घने कोहरे के आगोश में रहा। बादल भी छाए रहे लेकिन उच्च वायुदाब होने से बारिश का माहौल नहीं बन सका। दोपहर करीब तीन बजे हल्की धूप खिली, पर बेअसर रही। शाम को शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुटा दी। हवाएं चलने से शाम को आसमान साफ हुआ, लेकिन देर रात फिर मौसम का मिजाज बदला और कोहरा हावी होना शुरू हो गया। मौसम के मिजाज से शनिवार को अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री और न्यूनतम 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।