फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

कल से बदल सकते हैं मौसम के तेवर

Thu, 02 Jan 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
weather
मौसम विभाग ने हल्की-मध्यम बारिश की जताई संभावना
विज्ञापन

बरेली। पिछले दो दिनों से हवाओं के बदले रुख से गुनगुनी धूप का लुत्फ ले रहे लोगों को कल से फिर मौसम के बदले तेवर दिखाई दे सकते हैं। मौसम विभाग ने शहर में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ से हल्की, मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद नमी का स्तर सौ फीसदी दर्ज होने के साथ ही शहर के एक बार फिर कोहरे की चादर में लिपटने की आशंका जताई जा रही है।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि हवाओं के बदलते रुख से पिछले दो दिनों से धूप खिल रही थी, लेकिन देर शाम बर्फीली हवाएं कहर बरपा रही थीं। बताया कि मंगलवार की देर शाम भी हवा की दिशा बदली। पश्चिम से पूर्व उत्तर हुई हवाओं ने आसमान को साफ किया और नए साल के पहले दिन गुनगुनी धूप के बीच दिन गुजारने का मौका लोगों को मिला। वहीं दिन भर खिली धूप से सामान्य से 5-10 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हो रहा पारा भी अब सामान्य स्तर तक पहुुंच गया। बुधवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़त के साथ 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 80 से 90 फीसदी दर्ज हुआ। उन्होंने आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव होने से तापमान के अस्थिर रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed