फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

कल से दो दिन बारिश फिर धूप-शीतलहर का मुकाबला

Sun, 22 Dec 2019 06:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
weather
बरेली। शुक्रवार को धूप ने लोगों को राहत दी लेकिन शनिवार को उनकी उम्मीदों को फिर कोहरे ने ढक लिया। कोहरा छंटा तो कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन फिर बादल छा जाने के साथ तेज हवाएं चलने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और कहीं बूंदाबांदी से गलन बढ़ गई। मौसम विभाग ने भी शहर में निमभन वायुदाब क्षेत्र बनने से 23 और 24 दिसंबर को एक बार फिर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक दो दिनों से हवाओं का रुख बदलने से शहर पर बादल छाये हुए थे लेकिन निमभन वायुदाब क्षेत्र न बनने से बारिश नहीं हो रही थी। शुक्रवार देर रात भी बादल छाये रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक आठ किमी की रफ्तार से पश्चिमी दिशा से हवाएं चलीं तो निमभन वायुदाब क्षेत्र बनने से शहर में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बरसात हुई। डॉ. गुप्ता के मुताबिक आगे भी निम्न वायुदाब क्षेत्र बना रहा तो 23 और 24 दिसंबर को भी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद आसमान साफ होगा। सूरज निकलेगा लेकिन शीतलहर चलने से धूप कोई खास राहत नहीं दे पाएगी। हालांकि दो दिनों से धूप निकलने की वजह से शनिवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 19.0 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed