फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

संभल कर रहें, दिन कराएगा गर्मी का अहसास तो रात में बढ़ेगी ठंड

Mon, 11 Nov 2019 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
weather
बरेली। दिवाली के बाद से छाई धुंध की चादर और बादल छंट गए हैं। प्रदूषण से अब काफी हद तक राहत भी मिल गई है, लेकिन अब ठंड के प्रकोप के लिए तैयार रहिए। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि धूप खिलने से दिन गर्मी का तो रात ठंड का अहसास कराएगी। रविवार को भी न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अब इसमें और गिरावट आनी है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार की तरह रविवार को भी सुबह से धूप खिली, लेकिन तापमान में गिरावट आई। रविवार को अधिकतम तापमान 28.6 तो न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन में धूप खिलने से लोग गर्म कपड़ों में कम ही नजर आए, लेकिन शाम को लोग स्वेटर में नजर आए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा के अनुसार फिलहाल एक हफ्ते तक मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिलेगी तो रात में ठंड बढ़ सकती है। सुबह हल्का कोहरा भी दिख सकता है। उन्होंने बताया कि कोहरे के साथ हल्की हवा चल सकती है जिससे सुबह में ठंड का प्रकोप ज्यादा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाली की खाड़ी में आए बुलबुल तूफान का असर यूपी में नहीं
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान बुलबुल का असर फिलहाल यूपी में नहीं दिखेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा के अनुसार तूफान का असर पूरब की तरफ ज्यादा है। बिहार तक इसका असर रह सकता है। अगर उत्तर की तरफ इसका ज्यादा असर होता तो उत्तर प्रदेश में इसका असर दिख सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed