{"_id":"5dc479e98ebc3e5aff51218e","slug":"weather-bareilly-news-bly383132666","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के साथ बादलों ने बढ़ाई ठंड, तीन दिन बाद निकलेगी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के साथ बादलों ने बढ़ाई ठंड, तीन दिन बाद निकलेगी धूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लगातार दो दिन स्मॉग के साथ बढ़े कोहरे और बादलों के साथ चली हवा से अब ठंड ने दस्तक दे दी है। गुरुवार सुबह अधिकतर लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। पूरे दिन ठीक से धूप नहीं खिली, जिसके चलते अधिकतम पारा भी नीचे आ गया। हालांकि बुधवार के मुकाबले गुरुवार कम ठंडा दिन रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो दिन तक बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को कोहरा बढ़ सकता है, जिससे न्यूनतम पारा नीचे आ सकता है।
गुरुवार को अधिकतम पारा 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम पारा 16.8 डिग्री रहा। पूरे दिन धूप नहीं खिली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अगले तीन चार दिन तक बादल रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि वैसे नवंबर में 2-3 एमएम बारिश होती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं दिख रहा है। उन्होंने बताया कि तीन चार दिन बाद बादल छट जाएंगे। सुबह कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में धूप खिलेगी।