फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

कुछ धुंध छंटी, हल्की धूप खिली, अब ठंड का होगा अहसास

Sat, 02 Nov 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
weather
बरेली। दिवाली के बाद से छाई धुंध शुक्रवार से हल्की होनी शुरू हो गई है। सुबह धूप खिली। कोहरा भी कम रहा। अगले तीन चार दिन में धुंध खत्म होने के साथ धूप निकलनी शुरू हो जाएगी और ठंड असर दिखाना शुरू कर देगी। एक सप्ताह के भीतर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है। हल्के बादल रहेंगे पर बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान बढ़ा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम 17.2 था, शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 30.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएच कुशवाहा के अनुसार तीन-चार दिन में धुंध बिल्कुल खत्म हो जाएगी। एक सप्ताह के भीतर ठंड अपना असर दिखाने लगी। उन्होंने बताया कि हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होंगा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से मौसम और ठंडा होगा।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सांस लेना भी हो रहा मुश्किल
बरेली। दिवाली के बाद से प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुुंच गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि हवा किस हद तक जहरीली हो चुकी है। दिवाली पर शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 तक पहुंच गया था। शुक्रवार को एक्यूआई डेलापीर पर 401, राजेंद्रनगर में 410, श्यामगंज और चौपुला पर 400, कुतुबखाना पर 301, मॉडल टाउन में 300 था। इसके अलावा सेटेलाइट बस स्टेशन पर 400, यूनिवर्सिटी कैंपस के पास 270 एक्यूआई रहा। पर्यावरणविद डॉ. डीके सक्सेना के अनुसार प्रदूषण के चलते हवा प्रदूषित हो रही है। अगर कुछ समय तक यही स्थिति बनी रही तो दिक्कतें और बढ़ने लगेंगी। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि घर से बाहर मास्क पहनकर ही निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed