फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

सुभाषनगर पुलिया में भरा पानी, खुले डिप में गिरकर लोग जख्मी

Mon, 23 Sep 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
weather
सुभाषनगर पुलिया में भरा पानी, खुले डिप में गिरकर लोग जख्मी - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। रविवार तड़के हुई बारिश से शहर के तमाम इलाके जलमग्न हो गए। सुभाष नगर पुलिया के नीचे जलभराव हुआ तो खुले डिप मुसीबत बन गए। कई वाहन उसमें पलट गए और लोग गिरकर घायल होने लगे। नगर निगम में फोन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो डिप के चारों ओर लकड़ियां लगा दी गईं, ताकि फिर कोई गड्ढे में न गिरे। वहीं सुभाषनगर की राजीव कॉलोनी में नाला उफनाया तो लोगों के घरों में पानी भर गया। एसएसपी, बीएसए ऑफिस में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

नाला सफाई पर नगर निगम ने करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए हैं, लेकिन इस पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। बीच में बारिश रुक गई तो जलभराव पर चर्चा भी बंद हो गई। जो नाले साफ हुए थे, अनदेखी के चलते वे दोबारा कूड़े से पट गए और रविवार तड़के हुई बारिश में शहर के तमाम इलाके जलमग्न हो गए। पुराना शहर में कांकरटोला, हजियापुर, चक महमूद की तमाम गलियों में पानी भर गया। संजयनगर में मुख्य मार्ग, संपवेल और वहां की गलियों में जलभराव हुआ। सुभाष नगर पुलिया के नीचे दो डिप खुले हुए थे और रविवार को यहां जलभराव हुआ तो लोग उसमें फंसकर गिरने लगे। कई लोगों को चोट लग गई तो आसपास के लोगों ने नगर निगम में फोन किया। मगर कोई सुनवाई न होने पर कुछ लकड़ियां खुले डिप के चारों ओर लगा दी गईं ताकि हादसा न हो।
विज्ञापन


राजीव कॉलोनी में अधूरा नाला बना मुसीबत
सुभाषनगर की राजीव कॉलोनी का बड़ा नाला लंबे समय से अधूरा है। पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने इसे बनवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन आज तक इसे बनाया नहीं गया। साथ ही नाले के खत्म होने की तरफ घर बन जाने से यहां जल निकासी की दिक्कत बढ़ गई है, जिसके चलते रविवार को यहां तमाम घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकलापुर में जलभराव, मुख्यमंत्री से शिकायत
बारिश के बाद सिकलापुर में मुख्य मार्ग पर काफी पानी भर गया। जयप्रकाश ने बताया कि यहां बारिश से पहले भी जलभराव था, लेकिन बारिश के बाद हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर नगर निगम की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed